पॉक्सो एक्ट और जेंडर विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस का उद्घाटन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार सुबह राज्यपाल राम नाईक ने दीप जलाकर किया। कांफ्रेंस में देश ही नहीं विदेश से भी आये एक्सपर्ट शामिल हुए। दो दिनों तक चलने वाली इस कांफ्रेंस का आयोजन इंडियन कांग्रेस ऑफ फॉरेंसिक मेडिसन एंड टॉक्सीकोलॉजी तथा महानगर स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी कर रही है।

पुलिस और जांच एजेंसियों को भी नहीं पॉक्सो की पूरी जानकारी

  • लेबोरेटरी के डायरेक्टर एसबी उपाध्याय के अनुसार देश में बढ़ रहे पॉक्सो एक्ट के मामलों को देखते हुए इस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है।
  • कांफ्रेंस में एक्सपर्ट पॉक्सो धारा के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे साथ ही इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।
  • उन्होंने बताया कांफ्रेंस में जस्टिस हसनैन के सा ही देश और विदेश के कई एक्सपर्ट शामिल हुए हैं।
  • कांफ्रेंस का उद्देश्य पॉक्सो (द प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज) एक्ट से संबंधित नई गाइडलाइन तैयार करना है।
  • क्योकि पुलिस और जांच एजेंसियों को अपराध के शिकार और अपराध में लिप्त बच्चों के साथ किए जाने वाले व्यव्हार के बारे में सही जानकारी नहीं है।
  • इसलिए इस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें