मंगलवार 6 दिसम्बर को पूरे देश में संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के 61वें परिनिर्वाण दिवस पर जगह-जगह श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत राज्यपाल राम नाईक भी अम्बेडकर महासभा के कार्यक्रम में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यक्रम में पहुंचे थे।

ram-naik

राज्यपाल राम नाईक ने दी श्रद्धांजलि:

  • उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मंगलवार को बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
  • राज्यपाल राम नाईक ने अम्बेडकर महासभा में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
  • गौरतलब है कि, बाबा साहब के 61वें परिनिर्वाण दिवस के तहत देश भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
  • श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राज्यपाल राम नाईक को एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

akhilesh yadav

मुख्यमंत्री अखिलेश ने अर्पित की श्रद्धांजलि:

  • बाबा साहब के 61वें परिनिर्वाण दिवस पर अम्बेडकर महासभा के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
  • जिसमें सूबे के राज्यपाल राम नाईक समेत प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पहुंचे थे।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित किये।
  • सीएम अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में बाबा साहब की एक पत्रिका का भी अनावरण किया।
  • जिसे अम्बेडकर महासभा के द्वारा प्रकाशित किया गया है।

akhilesh yadav

ये भी पढ़ें: मुख्य द्वार पर ‘टूटे दांत वाले हाथियों’ के साथ अम्बेडकर स्मारक अव्यवस्था का शिकार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें