गुरुवार 23 मार्च को समाजवादी विचारधारा के प्रणेता डॉ० राम मनोहर लोहिया की 107वीं जयंती है, जिसके तहत उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुवार को राजधानी लखनऊ स्थित लोहिया पार्क पहुंचे थे।

डॉ० राम मनोहर लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण:

  • गुरुवार को डॉ० राम मनोहर लोहिया की 107वीं जयंती मनाई जा रही है।
  • जिसके तहत सूबे की समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव लोहिया पार्क पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने डॉ० राम मनोहर लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
  • साथ ही उन्होंने डॉ० राम मनोहर लोहिया के योगदानों को भी याद किया।
  • माल्यार्पण के दौरान मुलायम सिंह यादव के साथ पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे।
  • अखिलेश यादव ने भी डॉ० राम मनोहर लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

राज्यपाल राम नाईक भी पहुंचे थे लोहिया पार्क:

  • गुरुवार को डॉ० राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर मुलायम सिंह यादव लोहिया पार्क पहुंचे थे।
  • वहीँ उनसे पहले सूबे के राज्यपाल राम नाईक भी लोहिया पार्क पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने डॉ० राम मनोहर लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

संक्षिप्त परिचय:

  • डॉ० राम मनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को सूबे के अकबरपुर जिले में हुआ था।
  • उनका निधन 12 अक्टूबर 1967 को नई दिल्ली में हुआ था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें