राज्यपाल रामनाईक ने एक सामजिक संस्था में आकर कही अपनी बात

  • जौनपुर- जिले में आए उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि सामाजिक संस्था बनाना और उसके तहत काम करना चुनौती होती है।
  • सामाजिक संस्था जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट ने लगातार 25 साल से सामाजिक कार्य कर रहा है और वह अब तक सामूहिक विवाह में पाँच सौ गरीब ऐसे जोड़ों को दामपत्य सूत्र बंधन में पिरोने का कार्य किया जो प्रशंसनीय है।
  • समाज से दहेज को दूर करने का यह एक अच्छा माध्यम है।
  • उन्होंने कहा कि जनपद एक ऐतिहासिक नगर है। इसका अस्तित्व उत्तर वैदिककाल से है।
  • यहां की भूूमि का पर्यावरण भी ताकतवर है ऐसे पवित्र भूमि को नमन करता हूं और यह भूमि सभी को अच्छे कार्य के लिए प्रेरणा देते रहे।
  • उन्होंने कहा कि दहेज समाज के लिए अभिशाप है और इसे दूर करने के लिए समाज के हर लोगों की जिम्मेदारी बनती है |
  •  जब छात्रा शिक्षित होती हैं तो दो परिवार शिक्षित होता है क्योंकि वह जिस परिवार में जाती है वहां का भी परिवार संस्कारित होता है।
  • उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश महिलाओं को शिक्षित करने में पीछे था लेकिन दो सालों काफी परिवर्तन आया है।
  •  2017-18 में 16 लाख छात्र-छात्राओं को उपाधि दिया हूं जिसमें 51 प्रतिशत लड़कियां थी और इस साल 13 लाख उपाधि दिया हूं जिसमें 56 प्रतिशत लड़कियां शामिल रही। एक साल में पांच प्रतिशत बढ़ा जो अपने आप में एक मिशाल है।
  • नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव ने भी सामाजिक संस्था जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ हिस्सा लेने की सराहना की।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Inline Related Posts” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”list” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें