Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लखनऊ : शादी से इंकार करने पर दूल्हे का सिर गंजा किया

Lucknow: Groom's Head Tonsured Allegedly Bbecause He Refused to Marry Bride

Lucknow: Groom's Head Tonsured Allegedly Bbecause He Refused to Marry Bride

राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां दहेज मांगने के विरोध में ससुराली जनों पर दूल्हे का कथित सर गंजा करने का आरोप लगा है। दूल्हे की दादी का कहना है कि दहेज में मोटरसाइकिल और सोने की चैन मांगी थी। दूल्हे की 5 दिन बाद शादी है। वहीं लड़की पक्ष का कहना है कि दहेज़ की मांग पूरी ना होने पर उसने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हे का आरोप है कि दुल्हन के घरवालों ने उसका सर गंजा कर दिया। हालांकि पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।अभी तक यह नहीं ज्ञात हो पाया है कि दूल्हे का सिर किसने गंजा किया है। पुलिस इसके बारे में जांच कर रही है।

दहेज की बाइक पसंद नहीं आई तो खुर्रमनगर में दूल्हा और उसके भाइयों ने निकाह से इनकार कर दिया। घरातियों ने खूब मान-मनौव्वल और मनुहार की पर दहेज लोभी नहीं पसीजे। दूल्हे और उसके भाई एक ही अड़ गए कि पल्सर नहीं अपाचे बाइक ही चाहिए। मान-मनौव्वल बढ़ा तो चार तोले सोना के हार की मांग और बढ़ा दी। आखिर दुल्हन पक्ष का धैर्य दे दिया तो उन्होंने दहेज लोभियों व उनके रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। दूल्हे समेत चार लोगों को सिर मूड़ दिया। मामला और भड़कता, इससे पहले दूल्हे पक्ष से कुछ लोगों ने डायल 100 पर सूचित किया। पुलिस ने बंधक बनाए लोगों को छुड़ाया और इंदिरानगर थाने ले गई।

दूल्हा अब्दुल कलाम करीब 25 साल का है और मुंबई में जूस बेचता है। दुल्हन को सांत्वना देते हुए उसकी दादी और बहनों ने कहा कि अच्छा हुआ निकाह पढ़वाने से पहले दूल्हे की हकीकत सामने आ गई। घटना के बाद दुल्हन पूरा समय रोती नजर आई, हालांकि उसने भी कहा कि वह अब उस लड़के से निकाह नहीं करना चाहती।दहेज की मांग पूरी नहीं होने के बाद दूल्हे अब्दुल कलाम और उसके साथ मौजूद बाकी लोग सकते में आ गए। अब तक हंगामा कर रहा दूल्हा बाद में पूरे समय घबराया हुआ बैठा रहा। पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने कहा कि उसे अब निकाह नहीं करना।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]अपाचे बाइक मांग रहा था दूल्हा, लड़की के घरवालों ने दी थी पल्सर[/penci_blockquote]
जानकारी के मुताबिक, घटना खुर्रमनगर के शहीद जियाउल हक पार्क क्षेत्र की है। लड़की के पिता के अनुसार वे मूलत: बाराबंकी के के रहने वाले हैं। यहां सब्जियां बेचकर गुजारा करते हैं। पार्क के पास ही कच्चा घर बनाकर रहते हैं। बेटी का रिश्ता करीब तीन महीने पहले बाराबंकी के ही धौकलपुरवा के रहने वाले अब्दुल कलाम से तय किया। एक महीने पहले मंगनी हुई। निकाह के लिए अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज का सामान जुटाया पर, निकाह के सात दिन पहले लड़के वालों ने डिमांड बढ़ानी शुरू कर दी। रविवार को निकाह के लिए दूल्हा करीब डेढ़ सौ बारातियों के साथ खुर्रमनगर पहुंचा। काजी को बुलवा लिया गया था। दूल्हे ने दहेज के सामान को देखा और निकाह से ऐन पहले इस बात पर अड़ गया कि उसे पल्सर नहीं बल्कि अपाचे बाइक और चार तोला सोने का हार चाहिए। जब इसे पूरा करने में दूल्हन पक्ष ने असमर्थता जताई तो बारातियों ने बिना निकाह लौटने की धमकी दी।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]धमकी के बीच दूल्हा और बाराती शराब के नशे में करने लगे हंगामा [/penci_blockquote]
लड़की वालों ने दुल्हन के लिए 25 हजार रुपये मेहर तय किया था। लेकिन लड़के वालों को यह भी नागवार गुजरा। उन्होंने निकाहनामे से इस शर्त को हटाने की मांग की। इससे बात और बिगड़ती चली गई। लड़की के पिता का कहना था कि वह करीब तीन-चार लाख रुपया का दहेज दे रहा है, 25 हजार रुपये मेहर इसके सामने कुछ नहीं है। बेटी के पिता का कहना है कि इस धमकी के बीच दूल्हा और बाराती शराब के नशे में हंगामा करने लगे। उन्हें समझाया गया कि 85 हजार रुपये खर्च करके खरीदी गई बाइक वापस करके दूसरी लाना संभव नहीं है। जिस बाइक की वे मांग कर रहे हैं, वह केवल 10 हजार रुपये ज्यादा महंगी, इसके लिए बिना निकाह वापस लौटना ठीक नहीं है। लेकिन बाराती नहीं माने।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]हंगामा बढ़ा तो दूल्हा और उसके रिश्तेदार भागे[/penci_blockquote]
हंगामे की वजह से दुल्हन पक्ष के लोग भी नाराज होने लगे और निकाह किए बिना जाने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इस बीच मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए और अपने अपने ढंग से बारातियों को कोसने लगे। हालात बिगड़ते देख बारातियों ने भागना शुरू कर दिया। दूल्हा, उसका भाई नूर उल सलाम और कुछ अन्य लोग भी भागने का मौका देखने लगे। लेकिन दूल्हन पक्ष के लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। वे उन्हें विवाह स्थल के निकट ही मौजूद पार्क में ले गए, गेट बंद कर दिया। पार्क के चारों और बाउंड्री वॉल थी जिससे किसी को भागने नहीं दिया गया। दूल्हे का बाप ननकू भी रोका गया।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]भीड़ ने घेर कर उस्तरा से मूड दिए कई लोगों के सिर[/penci_blockquote]
बंधक बनाए लोगों को भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान कुछ लोग उस्तरे ले आए और दूल्हे सहित चार लोगों को सजा देने के नाम पर उनके सिर मूड़ने पर आमाद हो गए। एक-एक करके अब्दुल कलाम, उसके भाई और चार अन्य के सिर आधे आधे मूड़ दिए गए। डायल 100 पर मिली सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बंधकों को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। लेकिन मोहल्ले के लोग बंधक बनाए दूल्हे और बाकियों को छोड़ने को तैयार नहीं थे। काफी समझाने के बाद वे माने और पुलिस ने चारों लोगों को अपने कब्जे में लिया। वहीं दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों को भी इंदिरानगर थाने ले जाया गया। देर रात तक बातचीत चलती रही। लोगों ने दूल्हे अब्दुल कलाम, उसके भाई नूर उल सलाम, जावेद और कदीर के सिर आधे मूडे़ गए। वहीं इन चारों सहित असलम को भी बंधक बनाया गया।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

Related posts

जौनपुर: चोरी का मोबाइल, अवैध कट्टा,गांजे समेत अपराधी आया पुलिस की गिरफ्त में

UP ORG Desk
5 years ago

हाड़ कपाने वाली ठंड में जिला अधिकारी ने बांटे कम्बल

UP ORG Desk
6 years ago

नत्थूलाल जैसी मूछ रखने वाले पीएसीकर्मियों को रख रखाव के लिए हर महीने मिलेंगे 250 रुपये

Sudhir Kumar
5 years ago
Exit mobile version