Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

हज हाउस की दीवारों से उतरा भगवा रंग

haj house committee change saffron color

haj house committee change saffron color

लखनऊ में हज हाउस को भगवा रंग में रगे जाने के बाद हज हाउस ने उटर्न ले लिया है. भगवा रंग किए जाने के मामले में हज समिति के सचिव की सफाई, खबरें प्रसारित होने के बाद सचिव के द्वारा किया गया निरीक्षण.अधिक गाढ़े रंग से बॉउंड्रीवाल रंग कर निर्देशों के विपरीत किया गया कार्य. मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर सुधार किया गया. इस मामले में संबधित ठेकेदार के खिलाफ की जायेगी कार्रवाई.

लखनऊ हज हॉउस के दीवारों को भगवा रंग से रंगने पर हज समित का यू टर्न. हज हॉउस की दीवारों की रंगाई का ठीकरा ठेकेदारों के सर फोड़ा गया. हज समिति की सफ़ाई बाउंड्रीवाल को कलर करने के लिए कहा गया था, लेकिन कलर निर्देशो के विपरीत हुआ.

क्या था पूरा मामला-

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद से ही लगातार एक के बाद एक सरकारी संपत्तियों के रंग बदलने की व्यवस्था जारी है, इसी क्रम में सूबे के पीलीभीत जिले के प्राइमरी स्कूलों की इमारतों का भी रंग बदल दिया गया है। वहीँ टीचरों की मानें तो विरोध के बाद भी प्राइमरी स्कूलों के रंग को बदल दिया गया. उत्तर प्रदेश में रंगों का सियासी रंग चढ़ने लगा है.  मुख्यमंत्री कार्यालय के बाद, हज़ हाउस की दीवारों पर भगवा रंग दिखाई देने लगा था. पहले हज़ हाउस की दीवारें सफेद और हरे रंग से रंगी थी. हज हाउस की दीवारों पर सियासत ने भगवा रंग चढ़ाया है.

विपक्षी दलों से लेकर उलेमाओं ने ऐतराज जताया है. उनका कहना है कि सरकार मजहबी जज़्बात को कुरेदने में जुटी है. जिसके एक दिन बाद ही दीवारों का भगवाकरण का ठीकरा कारीगरों व ठेकेदारों के सर फोड़ दिया गया और हज हाउस की दीवारों को पुन: उन्ही रंगो में वापस रंग दिया गया.

हज हाउस की दीवारों का रंग भगवा करने पर मुस्लिम उलेमाओं ने ऐतराज जताया

हज हाउस की दीवारों के रंग को भगवा रंग रगने के बाद मुस्लिम उलेमाओं ने ऐतराज जताया था कि सरकार मजहबी जज़्बात को कुरेदने में जुटी है जिसके बाद हज हाउस की दीवारों को पुन: उन्ही रंगो रंग दिया गया.

अन्य खबरों के लिए क्लिक करे-  अखिलेश का EVM पर सवाल उठाना हास्यप्रद: महेंद्र नाथ पाण्डेय

Related posts

” सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर किया गया आम जनता की समस्याओं का निस्तारण

UP ORG Desk
6 years ago

देखें तस्वीरें: मथुरा में 25 किलो की चांदी के अष्ट कमल पर हुआ भगवान कृष्ण का प्राकट्य!

Divyang Dixit
8 years ago

तेल माफियाओं को पुलिस ने टैंकर सहित किया गिरफ्तार

Bharat Sharma
6 years ago
Exit mobile version