आगामी त्योहारों दुर्गा पूजा और दिवाली के संदर्भ में होने वाली भारी भीड़ के चलते रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों का चलाया जायेगा।

यूपी को मिली चार नयी ट्रेन:

  • आने वाले त्योहारों के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों को चलाएगा।
  • जिसके तहत उत्तर प्रदेश को भी चार नयी ट्रेन मिली हैं।
  • इसके साथ ही कुछ ट्रेनों के टाइम में भी बदलाव किया है।
  • यूपी को मिली चार ट्रेन में एक हाईस्पीड ट्रेन जो लखनऊ से चलेगी, बाकि लखनऊ होते हुए जाएँगी।
  • तेजस हाईस्पीड ट्रेन लखनऊ से दिल्ली तक चलेगी।
  • जो दिल्ली के आनंदविहार स्टेशन के बीच चलेगी।
  • सभी की एवरेज स्पीड 120-130 किमी/घंटे के बीच की होगी।
  • यह सुविधा 1 अक्टूबर से लागू होगी।

यह भी पढ़ें: वीडियो: रेलवे क्रासिंग पर हुआ ये हादसा नहीं ‘चमत्कार’ था!

हमसफ़र ट्रेन:

  • यह ट्रेन लखनऊ होकर जाएगी।
  • जो सियालदाह से जम्मू-तवी और गोरखपुर से आनंद विहार तक जाएगी।
  • सियालदाह से ट्रेन बुधवार सुबह 7.20 बजे चलेगी।
  • ट्रेन लखनऊ अगले दिन 6.15 बजे पहुंचेगी।
  • हमसफ़र ट्रेन जम्मू से बुधवार सुबह 7.20 बजे चलेगी।
  • यह ट्रेन उसी रात 11.55 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
  • गोरखपुर से ट्रेन सफ्ताह में मंगलवार, गुरुवार और रविवार को रात 8 बजे चलकर लखनऊ रात 12.55 बजे पहुंचेगी।

अन्तोदय एक्सप्रेस:

  • हाई स्पीड ट्रेनों में सबसे लोकप्रिय अन्तोदय एक्सप्रेस है।
  • यह ट्रेन पूरी तरह से जनरल बोगी की तरह होगी।
  • जो गोरखपुर से बांदा के बीच चलेगी।
  • सुबह 4.45 पर गोरखपुर से चलने के बाद सुबह 10.05 पर लखनऊ पहुंचेगी।

बदले हुए टाइम टेबल:

  • उत्तर प्रदेश से चलने वाली करीब 3 दर्जन ट्रेनों का टाइम टेबल 1 अक्टूबर से बदल जायेगा।
  • जिन ट्रेनों में बदलाव किया गया है, वो या तो लखनऊ से चलती हैं या लखनऊ होकर जाती हैं।
  • रेलवे द्वारा फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस, महामना एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस और दून एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है।
  • साथ ही लखनऊ-सहारनपुर एक्सप्रेस को फैजाबाद सहारनपुर एक्सप्रेस के नाम से चलाया जाना है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें