आस्था का पर्व छठ पूजा वैसे तो बिहार का महापर्व के रूप में जाना जाता है। लेकिन इस पर्व को करने वाले पूर्वांचल समेत देश भर में है। यह पर्व चार दिन का होता है। जो पहले दिन नहाए-खाए से आरंभ होकर उगते सूर्य को आर्घ्य देकर खत्म होता है। चार दिन चलने वाले इस पर्व का दूसरा दिन है। आज ब्रती महिलाएं अपने इस पूजा के लिए पूजा सामाग्री के साथ साथ फल, नारियल, दौरा और सूप आदि खरीदती है। (chhath puja 2017)

बेवफा निकली प्रेमिका तो प्रेमी ने कर ली खुदखुशी

जमकर हो रही खरीददारी

  • इन समाग्री को बेचने के लिए जगह जगह दुकाने सजी हुई है।
  • खरीददार अपनी जरूरत के अनुसार समान खरीदते नजर आ रहे हैं।
  • लेकिन आस्था के इस पर्व पर जीएसटी और नोटबंदी की वजह से छाई महंगाई का असर भी देखने को मिल रहा है।
  • आज हम इस आस्था के पर्व के लिए समानों की खरीददारी कर रही हैं।
  • कुछ महिलाओं से जानने का प्रयास किया तो उनके दिल का दर्द कैमरे पर छलकता नजर आया।
  • लेकिन आस्था के चलते इस दर्द को भी हंसी में तब्दील कर महिलाओं ने बयां किया। (chhath puja 2017)

गोसाईंगंज पुलिस ने लड़कियों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

दोगुने रेट में मिल रहा पूजा का सामान

  • इस दौरान ब्रती महिला श्याम दुलारी ने बताया कि इस बार छठ पूजा बिकने वाले सभी सामान पिछली बार की अपेक्षा काफी महंगा हो गया है।
  • पहले केला 30 से 40 रूपए दर्जन के हिसाब में मिलता था अब 60 दर्जन के हिसाब से मिल रहा है।
  • जो सेब पहले 70 से 80 रूपए किलो मिलते थे अब वो 180 रूपए किलो तक मिल रहे हैं।
  • वहीं खदीददारी कर रही महिला छाया वर्मा ने बताया कि इस बार नोटबंदी और जीएसटी की वजह से सभी सामान महंगे हो गए हैं।

इलाहबाद में गड्ढे में गिरी मिनी स्कूल बस, ड्राइवर और 12 बच्चे बचे

  • लेकिन छठ पूजा करना है तो थोड़ा कम करके ही खरीददारी करनी पड़ रही है।
  • क्या करें पूजा जो करना है।
  • जो दौरा 80 रूपए तक की कीमत में पिछली बार मिलते थे लेकिन इस बार वो अब 120 से 140 रूपए प्रति पीस के हिसाब से मिल रहे हैं।

बरेली के सर्राफ की दुकान से 17 लाख के जेवर चोरी

  • वहीं इन महिलाओं के द्वारा छठ पूजा गंगा घाटों पर किया जाएगा।
  • जिसके पूर्व जिलाधिकारी के. बालाजी ने आज गंगा घाटों की सफाई, सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को स्वयं मौके पर जा कर निरीक्षण किया और पूरी तैयारी से संतुष्ट नजर आए।
  • बता दें कि आस्था के इस पर्व की पूरे प्रदेश में धूम है।
  • पुलिस ने भी सुरक्षा-व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किये हैं। (chhath puja 2017)

ताज पर बम की सूचना देने वाले की फर्जी निकली आईडी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें