हिंदू धर्म के लोकप्रिय पर्व दीपावली  2017 को दीप पर्व मनाया जायेगा। इस बार दीपावली पर दोपहर बाद तीन सबसे शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। इस बार लक्ष्मीकारक स्थित वृष लग्न होने के कारण पूजा करना गृहस्थों के साथ ही व्यापारियों के लिए सबसे सबसे शुभ रहेगा। (Happy Diwali 2017)

सिकंदरपुर पुलिस चौकी के सभी 8 पुलिसकर्मी निलंबित

ये है पूजन का शुभ मुहूर्त

  • ज्योतिषियों के अनुसार, धन और ऐश्वर्य की देवी महालक्ष्मी की पूजा के लिए दीपोत्सव (19 अक्टूबर 2017) को शाम 6:55 बजे से 8:52 बजे तक पूजन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है।
  • शाम की इस लग्न के अलावा सुबह और दोपहर की अन्य लग्नों में भी पूजन करना श्रेयस्कर रहेगा।
  • हस्त नक्षत्र का संयोग भी मिल रहा है लेकिन इस बार महा निशा पूजा के सिंह लग्न का योग नहीं मिलेगा।

बुक्कल नवाब का अवैध निर्माण गिराने के लिए LDA ने भेजा नोटिस

  • 18 अक्टूबर की रात 11:33 बजे के बाद से अमावस्या लग जायेगी।
  • जोकि 19 अक्टूबर को रात के 11:45 बजे तक रहेगी।
  • दीपावली पर गणेश-लक्ष्मी और कुबेर के पूजन के लिए शाम को स्थिर वृष लग्न में 6:55 बजे से 8:52 बजे तक पूजन करने के लिए सबसे शुभ मुहूर्त है।
  • इस लग्न में घरों में व्यापारियों और प्रतिष्ठानों में व्यापारियों का पूजन करना उत्तम रहेगा।

यूपी में 51 फ़ीसदी गर्भवती महिलाओं में खून की कमी

कुंभ लग्न में भी किया जा सकेगा पूजन

  • इसके अलावा दोपहर में 2:17 बजे से 3:18 बजे तक स्थिर कुम्भ लग्न में में भी पूजन किया जा सकेगा।
  • सुबह की लग्न में भी पूजन कर सकते हैं।
  • लेकिन चूंकि अमावस्या रात पौने बारह बजे तक है और सिंह लग्न देर रात 1:23 बजे शुरू हो रही है।
  • इसलिए महानिशा पूजा के लिए सिंह लग्न नहीं मिल सकेगी।
  • महानिशा पूजन करने वाले लोग 11:30 बजे तक पूजन कर सकते हैं।

कानपुर में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारी

गोधूलि बेला मुहूर्त भी शुभकारी

  • प्रतिष्ठान चलाने वाले व्यापारी शुभ मुहूर्त के अलावा सूर्यास्त के समय जो धूलि बेला में भी पूजन कर सकते हैं।
  • सूर्यास्त के समय एक घड़ी पहले (24 मिनट) और सूर्यास्त के एक घड़ी बाद के समय भी पूजन श्रेष्ठ रहेगा।

वीडियो: हापुड़ में सड़क हादसा, दो की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल

पांच दिन लगातार त्यौहार मनाएंगे लोग

  • 17 अक्टूबर को पद रही धनतेरस के साथ ही 5 दिवसीय दीप महोत्सव का आगाज हो रहा है।
  • इन पांच दिनों में शहर रंग बिरंगी रौशनी से जगमगायेगा।
  • धनतेरस, छोटी दीवाली, बड़ी दीवाली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज तक सभी लोग पांच दिनों तक त्यौहार मनाने में जुटे रहेंगे।

यूपी STF ने 25 हजार रूपये के इनामी कुख्यात बदमाश संजय उर्फ पकौड़ी को किया गिरफ्तार

किस तारीख को कौन सा त्यौहार

  • 17 अक्टूबर 2017 को धनतेरस है।
  • 18 अक्टूबर 2017 को रूप चतुर्दशी, नरक चतुर्दशी, छोटी दीपावली है।
  • 19 अक्टूबर 2017 को दीपावली है।
  • 20 अक्टूबर 2017 को गोवर्धनपूजा, अन्नकूट और जमघट है।
  • 21 अक्टूबर 2017 को भैयादूज है।

इन शुभ लग्न में करें दीपावली की पूजा

  • वृक्षिक लग्न में सुबह 8:17 बजे से 10:37 बजे तक शुभ समय है।
  • कुंभ लग्न में दोपहर 2:17 बजे से 3:18 बजे तक सुबह समय है।
  • वृष लग्न में शाम को 6:55 बजे से रात 8:52 बजे तक शुभ समय है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें