पूरे देश में गांधी जयंती 2017 बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाने के लिए तैयारियां पूरी हो गईं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन साल पहले गांधी जयंती पर ही भारत में सफाई अभियान शुरू किया था। इस अभियान को भी तीन साल तीन पूरे हो गए। लेकिन क्या ‘स्वच्छ भारत अभियान’ इन तीन सालों में पूरा हो पाया, तो इसका जबाब है जी नहीं! (gandhi jayanti 2017)

वीडियो: मुहर्रम जुलूस के दौरान बवाल, आगजनी-लाठीचार्ज और पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

फोटो और सेल्फी तक सीमित ‘स्वच्छ भारत अभियान’

  • यह कहना कतई गलत नहीं होगा कि स्वच्छ भारत अभियान को तो सिर्फ कागजों और हाथो में झाड़ू पकड़कर सेल्फी लेने में ही पूरा कर दिया।
  • आपको भी ये सुनकर यकीन नहीं आ रहा होगा लेकिन हम आपको जो तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं उन्हें देखकर आपके होश भी उड़ जाएंगे।
  • चलिए अब हम आपको दिखाते हैं स्वच्छता अभियान के तीन वर्ष पूरे होने पर भी यूपी के हापुड़ सफाई की वो तस्वीरें जिसे देखकर आप भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे।
  • हमारे संवादाता ने महात्मा गांधी और नेहरू जी की प्रतिमाओं के पास सफाई व्यवस्था देखी।
  • हमारे रियलिटी चेक में इन प्रतिमाओं के पास काफी कूड़ा पड़ा दिखाई दिया।
  • जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
  • अब तो आप ही नहीं बल्कि विपक्ष में बैठे नेता भी सफाई अभियान पर नई नई बातें कहते दिखाई दे थे हैं।
  • सभी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं। (gandhi jayanti 2017)

https://youtu.be/Xhj_6einO9A

वीडियो: मासूम से अश्लीलता करने वाला हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

नेहरू और गांधी के पास गंदगी का अंबार

  • हर जगह आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि गांधी जी और नेहरू जी की मूर्ति के पास कूड़ा पड़ा हुआ है।
  • इतना ही नहीं रेलवे स्टेशन, रेलवे रोड, सरकारी अस्पताल, गाँवो, नालो में गंदगी इस कदर बढ़ गई है कि लोगों ने अपने घरो से निकलना तक छोड़ दिया है।
  • हापुड़ में सफाई के लिए लाखों करोड़ों रुपया आता तो है लेकिन कहां चला जाता है इसका किसी के पास जबाव नहीं है। (gandhi jayanti 2017)
  • इतना ही नहीं पैसे को किस तरह से सफाई में लगाया जाता है उसका किसी को पता ही नहीं चल पाता।
  • इस गंदगी को देखकर ही पता लगाया जा सकता है कि यहां कितना स्वच्छता का अभियान चल रहा है।

वीडियो: डासना देवी मंदिर में महिला ने की फायरिंग, महंत बोले कोई गलत बात नहीं

  • गांधी जयंती पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफाई अभियान चलाया था।
  • लेकिन हापुड़ में तो गांधी जी की मूर्ति के पास ही इतनी गंदगी है कि कोई यहां आना तक पसंद नहीं करता इस पर हापुड़ की चेयरमेन कोई ध्यान नहीं देती।
  • जब इस बारे में लोगो से पूछा तो उनका कहना है की हापुड़ में आज तक कोई सफाई अभियान नहीं हुई।
  • हर तरफ गंदगी ही गंदगी है जो स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोल रही है।

अब और स्मार्ट होगा लखनऊ, ‘कॉम्पैक्टर डस्टबिन मशीन’ से उठेगा कचरा

जिम्मेदारों ने आज तक नहीं किया कोई काम

  • कहने को तो हापुड़ में नगर पालिका की चेयरमेन भी भाजपा की मालती भारती हैं।
  • मेरठ हापुड़ लोकसभा के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल भी भाजपा के हैं लेकिन आज तक भाजपा के दोनों नेताओं का हापुड़ में सफाई अभियान पर कोई भी ध्यान नहीं है।
  • ध्यान होगा भी कहां से इनके यहां सफाई जो समय से हो जाती है फिर चाहे गरीब लोगों के घरों में कूड़ा और गंदगी भर जाए।
  • इतना ही नहीं भाजपा के दोनों नेता ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफाई अभियान को पलीता लगाते नजर आ रहे हैं। (gandhi jayanti 2017)

वीडियो: पुलिस की लापरवाही से दो पक्षों में भिड़ंत, पथराव के बाद हुआ लाठीचार्ज

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें