उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव दहरा में पुरानी रंजिश को लेकर आज दो पक्षो में जमकर खूनी संघर्ष और ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। इस खूनी संघर्ष और ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। जिसमे एक को गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। (Hapur clashes)

बस में कंडक्टर छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर कर रहा था छेड़छाड़

  • बताया जा रहा है की दोनों पक्षों में करीब 100 राउंड फायरिंग हुई थी।
  • गांव में खुलेआम ताबड़तोड़ गोलियों की आबाज सुनते ही ग्रामीणों ने दहशत से अपने घरों में घुस गए।
  • खूनी संघर्ष और ताबड़तोड़ फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मंचा गया और आलाधिकारी समेत भारी पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गई।
  • किसी तरह मामले को शांत कराते हुए घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

छात्रों ने फीस वृद्धि को लेकर स्कूल में की जमकर तोडफ़ोड़, बवाल

फायरिंग में तीन लोग घायल

  • आपको बता दे गांव दहरा में पुरानी रंजिश भी चल रही है।
  • बताया जा रहा है कि आज भी किसी बात को लेकर उनमे आपस में झगड़ा हो गया।
  • बस फिर क्या था इसी बात को लेकर दोनों पक्ष हथियार लेकर आमने सामने आ गए।
  • दोनों पक्षों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षो में पहले तो लात घूसे चले और फिर दोनों पक्षो में अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गयी।

रियलिटी चेक: सरकारी स्कूलों में 10 बजे के बाद पढ़ाने आते हैं अध्यापक

  • ताबड़तोड़ फायरिंग के ग्रामीण अपने अपने घरों में घुस गए और इस फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। जिसमे से एक ही हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
  • सूचना मिलते ही आलाधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और मामले को शांत कराया।
  • पुलिस ने फिलहाल एक आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है और बाकियों की तलाश में जुट गई है।
  • बताया ये भी जा रहा है कि इससे पहले भी आपसी रंजिश में मर्डर भी हो चुके हैं।
  • इस प्रकार से खूनी संघर्ष की होली खेलना इनके लिए आम बात हो गयी है। (Hapur clashes)

https://youtu.be/V7NawMdFRKw

लखनऊ के वजीरगंज में पकड़ी गई 70 हजार की विदेशी करंसी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें