Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

हरदीप सिंह पुरी राज्यसभा में करेंगे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व

हरदीप सिंह पुरी राज्यसभा

हरदीप सिंह पुरी राज्यसभा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार 3 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पहुंचे थे, गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा की ओर से राज्यसभा के नामांकन में शामिल होने के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे थे, ज्ञात हो कि, भारतीय जनता पार्टी की ओर से हरदीप सिंह पुरी नामांकन के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे थे।(हरदीप सिंह पुरी राज्यसभा)

हरदीप सिंह पुरी ने किया नामांकन(हरदीप सिंह पुरी राज्यसभा):

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पहुंचे थे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यसभा के नामांकन के तहत पार्टी ऑफिस पहुंचे थे, इसी क्रम में भाजपा की ओर से हरदीप सिंह पुरी ने अपना नामांकन किया। हरदीप     सिंह पुरी के नामांकन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बातचीत की।

क्या बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(हरदीप सिंह पुरी राज्यसभा):

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरदीप सिंह पुरी के राज्यसभा नामांकन के तहत प्रदेश पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे, नामांकन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कहा कि, मनोहर पार्रिकर की सीट खाली हुई थी उसी खाली सीट पर आज नामांकन हो रहा है। हरदीपसिंह पुरी एक योग्य व्यक्ति है, लंबे समय से प्रशासनिक सेवाओं में रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए इनको उम्मीदवार बनाया गया था, जिसके तहत आज इन्होंने अपना नामांकन किया है।

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के बयान(हरदीप सिंह पुरी राज्यसभा):

अपने नामांकन के बाद केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी मीडिया को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कहा कि, मुझे उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य बनने का मौका मिला है, इसकी जानकारी मुख्यमंत्री जब नोएडा दौरा पर आये थे तब उन्होंने मुझे इस बात की जानकारी दी थी कि, अब आप उत्तर प्रदेश का राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करेंगे। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का धन्यवाद करता हूँ कि, पहले उन्होंने मुझे अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया और राज्यसभा के सदस्य बनने का मौका दिया।

ये भी पढ़ें: गोमती नगर में दरोगा ने जड़ा भाजपा पार्षद को थप्पड़

Related posts

आशिक मिजाज गुरुजी! नाबालिग छात्रा को लेकर फरार

Sudhir Kumar
5 years ago

फूलपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी आगे, फूलपुर संसदीय सीट में पहले राउंड की काउंटिंग, सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल 2477 वोटों से आगे, बीजेपी को 9906, सपा को 12383 वोट मिले, कांग्रेस को 415, अतीक अहमद 2570 वोट।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

आखिर कब तक भेंट चढ़ती रहेगी खाकी, 24 घटनाएं हैं गवाह!

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version