यूपी के हरदोई जिले के (hardoi clash) कासिमपुर थाना क्षेत्र के करलावां पुल के पास नहर में नहाते समय एक धर्म विशेष के लोगों ने हमला बोल दिया। इसके विरोध में कांवरिये सड़क पर उतर आए। यह श्रद्धालु उन्नाव जिले के गंगाघाट से कावड़ लेकर संडीला जा रहे थे।

बीकेटी में बवाल: 19 हिरासत में, एक दर्जन घायल!

  • घटना से आक्रोशित कावड़ियों ने बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर जाम लगा दिया और कासिमपुर थाना घेर लिया। हालात बिगड़ते देख कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर तैनात कर दी गई।
  • लगभग पांच घंटे के बाद हंगामा तब शांत हुआ जब कांवरियों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
  • रिपोर्ट दर्ज होने के बाद संडीला जा रहे कांवरियों ने करलावां पुल के पास रखे एक खोखे और छप्पर में आग लगा दी।
  • बताया जा रहा है कि धर्म विशेष के लोग कांवरियों पर हमला करने के लिए धारदार हथियार लेकर गए थे।
  • कांवरियों ने हमलावरों से एक बांका, दो कुल्हाड़ी और एक सबरी के अलावा सरिया भी छीन लिए।
  • हालांकि हमले के दौरान कांवरियों के भी सात मोबाइल फोन लूट लिए गए।
  • पूरी घटना के दौरान कुछ पुलिस कर्मियों से वीडियोग्राफी भी कराई गई।
  • मोबाइल फोन से कराई गई वीडियोग्राफी से घटना के बाद माहौल बिगाड़नेवालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।

यूपी से पलायन की तैयारी में हैं अपराधी: सीएम!

अचानक हुए हमले से मची भगदड़

  • जानकारी के मुताबिक, संडीला कस्बे के मोहल्ला किसान टोला और ग्राम मीतो से लगभग दो सौ कांवरिये शनिवार रात उन्नाव के गंगाघाट पर जल लेने गए थे।
  • वहां से वापस आते समय कांवरिये रविवार को दिन में कासिमपुर थाना क्षेत्र के करलावां पुल के पास नहर में नहाने लगे।
  • पीछे से आ रहे कांवरियों ने नहर में कुछ सिक्के उछाल दिए।
  • इन सिक्कों को झपटने के चक्कर में नहर की पुलिया पर बैठे दो युवक नहर में कूद पड़े।
  • इसी दौरान दोनों युवक कांवरियों से टकरा गए।
  • इस पर कांवरियों और दोनों युवकों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो दोनों युवक अपने गांव करलावां चले गए।

बिना छुट्टी लिए देश की सेवा कर रहे पीएम: केशव!

  • इसके बाद एक धर्म विशेष के पुरुष और महिलाएं हाथों में धारदार हथियार लेकर नहर पुल पर पहुंच गए और कांवरियों पर हमला बोल दिया।
  • अचानक हुए हमले से कांवरिओं में भगदड़ मच गई।
  • इसी दौरान कांवर यात्रा में शामिल एक बच्ची को धर्म विशेष के लोगों ने नहर में फेंक दिया।
  • इसके बाद कांवरिये भी आक्रोशित हो गए।
  • आक्रोशित कांवरियों ने भी मोर्चा लेना शुरू किया और हमलावरों के कुछ धारदार हथियार छीन लिए।
  • इसके बाद कांवरियों के एक जत्थे ने बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर जाम लगा दिया तो दूसरे ने कासिमपुर थाना घेर लिया।
  • इस सबके बीच भारी पुलिस बल करलावां नहर पुल से लेकर कासिमपुर थाने तक तैनात कर दिया गया।

चिनहट में अधिकारियों पर दलित की जमीन पर कब्ज़ा कराने का आरोप!

  • घटना की जानकारी पाकर सीओ संडीला प्रीति सिंह मौके पर पहुंच गईं।
  • हमले में सात कावरियां घायल हुए हैं इनमे कांवर यात्रा में शामिल मीतो निवासी हिमांशु (22), छविनाथ (28) , संडीला के किसान टोला निवासी सुभाष (28), रामखेलावन (52), प्रदीप (21), श्यामसुंदर (26) और दीपक 18 हमले में घायल हो गए।
  • नहर में फेंकी गई निताशी (10) पुत्री रामनरेश निवासी मीतो तो घटना से सहम गई।
  • नहर से निकालकर कांवरियों ने उसे एक ओर बैठा दिया था।

RTI: एनएचएम से 20.70 करोड़ के चिकित्सा उपकरण!

हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

  • पुलिस बातचीत से मामले का हल निकालने की कोशिश चल रही थी तभी भाजपा की जिला उपाध्यक्ष सुनीता राठौर व भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेश पाल वर्मा, किसान यूनियन नेता अजीत प्रताप सिंह आदि वहां पहुंच गए।
  • हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे।
  • विवाद बढ़ता देख एसपी ने सीओ शाहाबाद को भी मौके पर भेज दिया।
  • उधर, थाना प्रभारी संजय मौर्या भी स्थिति को संभालने में लगे हुए थे।
  • लगभग पांच घंटे बाद कांवरियों के जत्थे में शामिल धर्मेंद्र निवासी किसान टोला संडीला की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
  • रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वापस संडीला जा रहे कांवरियों ने पुल के पास रखी लकड़ी की दुकान और छप्पर में आग लगा दी।

यह है सोनू यादव के घर अमित शाह के लंच का मेन्यू!

  • इसकी सूचना मिलते ही सीओ यहां पहुंच गईं।
  • थाना प्रभारी संजय मौर्या ने बताया कि घटना के संबंध में एक महिला समेत चार लोगाें को हिरासत में लिया गया है।
  • सूत्रों की मानें तो नेतागिरी और श्रद्धालुओं के बीच नंबर बढ़ाने के चक्कर में विवाद बढ़ गया।
  • दरअसल दोनों पक्षों में मारपीट के बाद थाना प्रभारी ने स्थिति संभाल ली थी।
  • श्रद्धालु भी जाने लगे थे।
  • इसी बीच संडीला से कुछ लोग नेतागिरी करने मौके पर पहुंच गए।
  • इन लोगों ने श्रद्धालुओं को भड़का दिया तो माहौल बिगड़ गया।
  • बाद में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
  • गनीमत (hardoi clash) यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।

अमित शाह, CM योगी ने सोनू यादव के घर खाया खाना!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें