चौबीस घंटे के अंदर दूसरी महिला दहेज के लिए भेंट चढ़ गई। दहेज लोभियों ने महिला को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाकर उसकी हत्या कर दी। महिला को जलाने के बाद हत्या न साबित हो सके उसके पति व ससुरालियों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

  • पूरी तरह से जली महिला को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
  • शव को मरचरी में रखवा दिया गया है।
  • महिला की मौत की पुष्टि के बाद दहेज लोभी पति ने पत्नी के पिता को फोन पर सूचना दी।
  • की उसकी बेटी खाना बनाते समय जल गई।
  • जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
  • जिला अस्पताल पहुचे मृतका के पिता ने दहेज न देने पर हत्या का आरोप लगाया है।
  • फिलहाल पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चौबीस घंटे के अंदर हुई ये दूसरी घटना :

  • इससे पहले हैवान पति ने दहेज की मांग पूरी न करने पर पत्नी को दवा देने के बदले तेजाब पिला दिया था।
  • हालांकि महिला को समय रहते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  • जहां उसकी जान बचा ली गई है।
  • फिलहाल वह जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है।

क्या है पूरा मामला ?

  • घटना जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कोना याकूबपुर की है।
  • जनपद हरदोई के रहने वाले रामपाल ने अपनी बेटी गीता देवी की शादी तीन साल पहले जलालाबाद के रहने वाले राजीव मिश्रा पुत्र पंजाबी से की थी।

shahjhanpur burn case

  • रामपाल ने अपनी बेटी की शादी में अपनी हैसियत के लायक दान दहेज दिया था।
  • लेकिन उन्हें नही पता था जिस जगह वह अपनी बेटी की शादी कर रहे हैं।
  • वह इतना दहेज लोभी होंगे जो उसकी बेटी को ही दहेज की भेंट चढ़ा देंगे।
  • मृतका के पिता रामपाल की माने तो शादी के बाद कुछ दिन तक उसकी बेटी को कोई दिक्कत नही थी।
  • उसको परेशान नही किया जाता था।

यह भी पढ़ें : आजम खां को भारी पड़ा ‘अम्बेडकर’ पर विवादित बयान देना!

  • लेकिन धीरे-धीरे दिन बित जाने पर उसके पति राजीव ने अपनी पत्नी पर पचास हजार नगद और एक मोटरसाइकिल लाने का दवाब बनाने लगा।
  • पिता की माने तो बेटी जब घर आती थी वो अपने उपर हो रहे अत्याचार के बारे में बताती थी।
  • लेकिन वह उसको समझा कर भेज देते थे।

shahjhanpur burn case

  • बेटी बार बार अपनी का खतरा बताती थी।
  • लेकिन रामपाल को नही पता था कि उसकी बेटी सच कहे रही है।
  • आज जब पिता रामपाल को फोन पर उनके दामाद राजीव ने सूचना दी की उसकी बेटी गीता देवी आज दोपहर में खाना बना रही थी। तभी आग लगने से जलकर उसकी मौत हो गई है।
  • सूचना के बाद पिता जिला अस्पताल पहुँचे।
  • फिलहाल पिता की तरफ से आरोपी पति राजीव और उसके परिवार के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दे दी गई है।

यह भी पढ़ें : बच्ची से रेप की कोशिश हुई नाकाम तो दांतों से काटकर किया घायल !

किस वजह से की गयी यह घटना ?

  •  महज पचास हजार रुपये और एक मोटरसाइकिल की मांग पूरी न करने पर उसके पति ने मिट्टी का तेल छिड़ककर उसको मौत के घाट उतार दिया।
  • पुलिस की माने तो महिला की जलने से मौत हुई है।
  • मृतका के पिता की तरफ़ से पति समेत ससुरालियों के खिलाफ उसकी बेटी को जलाकर मार डालने का आरोप है।
  • उनकी तहरीर मिल गई है मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें