हरदोई की पिहानी कोतवाली में सिपाही के रायफल की गोली से मारे गए चौकीदार की मदद को पुलिस आगे आयी है। पुलिस ने पहले दिन ही डेढ़ लाख से अधिक की नगदी परिजनों को सौंपी है। (Died Watchmans Family)

  • जिसमे पिहानी पुलिस का सर्वाधिक योगदान रहा है।
  • बुधवार सुबह थाना प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला, सीओ ममता कुरील
  • एसडीएम ओम प्रकाश गुप्ता के साथ पीड़ित परिवार के घर गए और मृत चौकीदार को इकठ्ठा की गई धनराशि सौंपी।
  • थानाध्यक्ष ने पीड़ित परिजनों को और मदद का भरोसा दिलाया।
  • उनके बच्चों के भविष्य के लिए ग्राम प्रधान की मदद से पुलिस द्वारा इकट्ठा की जा रही है।
  • धनराशि को बच्चों के बैंक में खाता खुलवाकर जमा करवा दिया जायेगा।
  • उन्होंने कहा कि परिवार को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
  • पुलिस परिवार को सुरक्षा भी प्रदान करेगी।
  • थाना प्रभारी की इतनी मदद से गांववालों की भी आंखे नम हो गईं।
  • लोग कह रहे थे कि एक पुलिस का ये भी चेहरा है कि पीड़ितों को कितनी मदद कर रही है।
  • उधर आरोपी सिपाही को एसपी विपिन कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
  • साथ ही मृतक के भाई की तहरीर के अनुसार सिपाही के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

क्या है पूरा घटनाक्रम? (Died Watchmans Family)

  • गौरतलब है कि पिहानी कोतवाली में मंगलवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया था।
  • जब एक सिपाही की रायफल मैगजीन लोड करते समय चल गई जिससे रामू नामक चौकीदार की मौत हो गयी।
  • हादसे की जानकारी से कोहराम मच गया वही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया था।
  • जानकारी पाकर एसपी विपिन कुमार मिश्र, एएसपी निधि सोनकर, सीओ ममता कुरील मौके पर पहुंचे।
  • देर रात आईजी जय नारायण सिंह भी पहुंचे थे और परिजनों को ढांढस बंधा कर आस्वस्त किया था।

पिहानी थाने का सर्वाधिक योगदान

  • बुधवार को चौकीदार की पत्नी को हरियावां सर्किल की तरफ से 164200 रुपये की धनराशि एकत्र कर परिजनों को सौंपी।
  • सीओ ममता कुरील एसडीएम ओम प्रकाश गुप्ता व थानाध्यक्ष श्यामबाबू शुक्ल मौजूद रहे।
  • इस धनराशि में पिहानी का सर्वाधिक 97200 का योगदान रहा।
  • थाना प्रभारी पिहानी ने बताया कि पुलिस द्वारा और धनराशि इकठ्ठा की जा रही है।
  • जो मृतक चौकीदार के बच्चों के नाम बैंक में जमा करवा दी जायेगी। (Died Watchmans Family)

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें