आज पूरे प्रदेश में हरतालिका तीज (hartalika teej 2017) बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। भगवान शिव जैसा वर पाने और पति की लंबी उम्र की कामना के लिए युवतियां और अखंड सौभाग्य की कामना लिए सुहागिनें हरतालिका तीज का व्रत कर रही हैं। कुंवारी लड़कियां हरतालिका तीज व्रत मनचाहा वर पाने और शादीशुदा महिलाएं इस व्रत को पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। कुंवारी लड़कियां और शादीशुदा महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करके उनका आशीर्वाद लेती हैं। इस महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखकर रात्रि जागरण करती हैं।

माता पार्वती ने किया था यह व्रत

  • हरतालिका तीज में विवाहित महिलाएं भगवान शिव और पार्वती का पूजन करेंगी।
  • ऐसा माना जाता है कि शिव जी को पति के रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने यह व्रत किया था।
  • इसके लिए बाजार में शिव पार्वती, कार्तिकेय, गणेश और नंदी की मिट्टी की मूर्तियां आ गई हैं।
  • रात 9, 12 और सुबह 4 बजे पूजन का खास महत्व होता है।
  • 25 अगस्त की सुबह शिव परिवार की कच्ची प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद ही व्रत सम्पन्न होगा।
  • इसके लिए बुधवार की रात से महिलाओं ने खानपान छोड़ दिया।

महिला की मौत पर हंगामा, सड़क जाम कर काटा बवाल

कजरी तीज की झांकी आज

  • कजरी तीज का पावन पर्व आज मनाया जा रहा है।
  • इसका मुख्य आयोजन सुभाष मार्ग स्थित राम मंदिर में होगा।
  • वहां ऊंचे नीचे बर्फीले पहाड़ी रास्ते, बाबा अमरनाथ की गुफा, गौ मुखी झरने की विशाल झांकियां सजाई जा रही हैं। इस झांकियों की ऊंचाई 25 फुट ऊंची होगी।
  • इसके संयोजक सुभाष चन्द्र अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन रात आठ बजे से शुरू होगा।
  • इस दौरान कलाकार शिव तांडव, हनुमान नृत्य और कहाकाली नृत्य पेश करेंगे।
  • वहां बाबा फतेहश्वर महादेव राम मंदिर का भव्य शृंगार भी किया जाएगा।
  • श्री फतेहश्वर महादेव राम मंदिर समिति के अध्यक्ष सिद्ध गोपाल अवस्थी, महामंत्री राजेन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष लाल चन्द्र गुप्ता, संगठन मंत्री जम्मू जैन और कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, आयोजन कर्ता कपूरचंद मित्तल शामिल हैं।
  • वहीं चौक के कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में कजरी तीज के अवसर पर झांकियों का प्रदर्शन आज शाम 7:30 बजे किया जाएगा।
  • इसके साथ ही महा आरती और भव्य शृंगार का आयोजन किया जा रहा है।
  • केशव नगर के (hartalika teej 2017) नागेश्वर मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में भी सामूहिक जागरण होंगे।

लखनऊ मेट्रो रेल का किराया 10 रू0 से 60 रू0 तक होगा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें