उत्तर प्रदेश समेत समूचे उत्तर भारत में गर्म हवाओं और तेज धूप ने पारे को एकदम से उछाल दिया है, अप्रैल के ही महीने में गर्मी से लोगों का बुरा हाल होना शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में गर्मियों की शुरुआत में ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है।
अभी और बढ़ेगा मौसम का पारा:
- उत्तर प्रदेश समेत समूचे भारत और खासकर उत्तर भारत में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।
- अप्रैल महीने में ही मौसमी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच चुका है।
- वहीँ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहेगा।
- 30 अप्रैल के बाद मौसमी पारा और चढ़ेगा, हालाँकि बीच में बारिश की सम्भावना भी जताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान:
- समूचा भारत गर्म हवाओं और तेज धूप से जूझ रहा है।
- वहीँ उत्तर प्रदेश के कुछ प्रमुख शहरों का तापमान कुछ इस प्रकार है।
- राजधानी लखनऊ में पारा न्यूनतम 26 डिसे और अधिकतम 42 डिसे दर्ज किया गया।
- वाराणसी में पारा न्यूनतम 26 डिसे और अधिकतम 43 डिसे दर्ज किया गया।
- आगरा में पारा न्यूनतम 23 डिसे और अधिकतम 45 डिसे दर्ज किया गया।
- कानपुर में पारा न्यूनतम 26 डिसे और अधिकतम 43 डिसे दर्ज किया गया।
- मेरठ में पारा न्यूनतम 21 डिसे और अधिकतम 41 डिसे दर्ज किया गया।
- इलाहाबाद में पारा न्यूनतम 25 डिसे और अधिकतम 46 डिसे दर्ज किया गया।
- गोरखपुर में पारा न्यूनतम 24 डिसे और अधिकतम 36 डिसे दर्ज किया गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार