यदि आप भी हर बार शेव कराने के लिए नाई के पास जाते हैं तो सतर्क हो जाये। नाई के उस्तरे से आपको हेपेटाइटिस बी होने का खतरा है। क्यूंकि नुकीली वस्तुए जैसे उस्तरा, ब्लेड या कैंची  हेपेटाइटिस बी एवं सी के फैलने का एक प्रमुख कारण है। जानकारी के अभाव में कई बार हम ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिसका खामियाजा हमे बाद में भुगतना पड़ता है। होप इनीशिएटिव की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए  स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

ये भी पढ़ें : KGMU की लापरवाही से लगी आग!

जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  • होप इनीशिएटिव सन् 2004 से अपने स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहा है।
  • इस सन्दर्भ में होप इनीशिएटिव ने समाज के एक महत्वपूर्ण वर्ग से जुड़ने का प्रयास किया है।
  • यह वर्ग है नाईयों का। क्यूंकि नुकीली वस्तुए जैसे उस्तरा, ब्लेड या कैंची  हेपेटाइटिस बी एवं सी का कारण है।
  • इसलिए इस वर्ग को हेपेटाइटिस बी एवं सी के विषय में जागरूक करना अतिआवश्यक है।
  • इसी दिशा में होप इनीशिएटिव ने नाईयों को समाज में अपना योगदान देने हेतु अपने जागरूकता अभियान के साथ जोड़ा।

ये भी पढ़ें : वीडियो : सरकारी विद्यालय में झाड़ू लगा रहा हमारा भावी भविष्य !

  • इसके अंतर्गत लखनऊ शहर के विभिन्न क्षेत्रों के 250 नाईयों को इसमें सम्मिलित किया गया।
  • हेपेटाइटिस जागरूकता कार्यक्रम यू0पी0 टूरिज्म सभागार गोमती नगर में आयोजित किया गया।
  • इस कार्यक्रम में उनको हेपेटाइटिस बी एवं सी से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।
  • उन्हें बताया गया कि उस्तरा ब्लेड एवं कैची को संक्रमण से बचाने के लिए क्या उपाय करने चाहिए।
  • साथ ही उनको हेपेटाइटिस बी के टीकाकरण के बारे में भी बताया गया।
  • हेपेटाइटिस के संक्रमण से बचने के लिए समय-समय पर रक्त की जांच कराने हेतु भी जागरूक किया गया।
  • यहाँ 250 नाई उपस्थित थे। कार्यक्रम में नाईयों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का निराकरण किया गया।
  • पैनल में डॉ. पियाली भटटाचार्य,, वरिष्ठ  बाल रोग चिकित्सिक पीजीआई डॉ. सुमन सिंह थी।
  • कार्यक्रम के अन्त में सलमानी सविता एसोसिएशन के अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह सौपा।

ये भी पढ़ें :पहले किशोर को डंडों से पीटा फिर अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें