Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

फिरोजाबाद: जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार बघेल ने थामा शिवपाल का दामन

shivpal yadav new party

shivpal yadav new party

2019 के लोक सभा चुनावों के पहले समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव के संसदीय क्षेत्र फिरोजाबाद से एक के बाद एक कर नेताओं के टूटने का क्रम जारी है। ये सभी नेता सपा के बागी शिवपाल सिंह यादव के सेक्युलर मोर्चे का दामन थाम रहे हैं। सपा को सबसे ज्यादा झटका उसके गढ़ में लग रहा है जहाँ पर पार्टी का दबदबा काफी समय से कायम है। इसी क्रम में फिरोजाबाद में सपा के एक और बड़े नेता ने इस्तीफ़ा देकर सेक्युलर मोर्चा ज्वाइन कर लिया है।

सपा के हीरो ने दिया इस्तीफा :

फिरोजाबाद से जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार बघेल उर्फ हीरो ने अपने हजारों समर्थकों के साथ सैफई में शिवपाल यादव के सामने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद में सांसद अक्षय यादव और उनके गुर्गों ने समाजवादी पार्टी को दीमक की तरह चाट कर खत्म करने का काम किया है। उनके कारनामों से क्षेत्र की जनता में भय और आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने छोटू भैया की कुर्सी छीनी है उसी प्रकार से आने वाले लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद की जनता सांसद अक्षय की कुर्सी छीन कर छोटू भैया को देने का मन बना चुकी है।

लगाया ये बड़ा आरोप :

मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी फिरोजाबाद में चापलूसों की पार्टी बनकर रह गई है। इससे दुखी होकर सपा छोड़ कर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया में शामिल होना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की जनता हमारे साथ है। आने वाले चुनाव में फिरोजाबाद से सांसद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का होगा। उन्होंने कहा कि एक साल से सांसद अक्षय यादव और उनके पिता की नीतियों के कारण उनका सपा में दम घुट रहा था।

Related posts

अमर सिंह के BJP में शामिल होने कि अटकलें तेज, खुद अमर सिंह ने…

Praveen Singh
7 years ago

बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा गिरफ्तार, समर्थकों के साथ योगेश वर्मा हुए गिरफ्तार, शहर में दंगा भड़काने का आरोप, थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार.

Ashutosh Srivastava
6 years ago

शिवपाल ने लम्बे समय बाद तोड़ी चुप्पी और कहा..

Kamal Tiwari
7 years ago
Exit mobile version