पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर भारतीय सेना ने हमारे जांबाजों का खून बहाने वालों के खिलाफ जिस तरह से कार्रवाई की है। उससे पाकिस्तान को यह सबक मिल गया कि अब भारत इसे और बर्दाश्त नहीं करेगा। सेना का यह अब तक का सबसे अच्छा ऑपरेशन है। जिसे पैरा मिलिट्री के कमांडो ने अंजाम दिया है। रक्षा विशेषज्ञ भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक को सही समय पर उठाया गया सही कदम बताया।

  • वही, भारत-पाक बॉर्डर पर जारी सर्जिकल ऑपरेशन के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
  • एडीजी एलओ दलजीत चौधरी ने प्रदेश के सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
  • साथ ही सेना की छावनियों पर भी विशेष चौकसी के आदेश दिए गए हैं।

मुंबई में चार संदिग्धों के दिखने के बाद हुआ हाई अलर्ट!

भारत-नेपाल सीमा पर कड़ा सुरक्षा पहराः

  • भारत-नेपाल बार्डर पर भी एसएसबी अलर्ट जारी कर दिया गया है।
  • सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बार्डर फोर्स को अलर्ट किया गया है साथ ही सभी बार्डर चौकियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
  • वहीं, भारतीय सेना की बड़ी कारवाई के बाद देश के सभी सैन्य प्रतिष्ठानों के साथ भारत व नेपाल की सीमा पर भी अलर्ट है।
  • भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
  • महराजगंज और बहराइच जिले में भारत- नेपाल सीमा पर सतर्कता और सुरक्षा बढा दी गई है।
  • खुफिया एजेंसियों के जवान विशेष रूप से सक्रिय हैं।
  • स्थानीय पुलिस के सिपाही भी आने जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रख रहे हैं।

हाई अलर्ट : मुंबई नेवी बेस पर बच्चों द्वारा देखे गए 4 आतंकी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें