उत्तर प्रदेश में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, बाढ़ से सूबे के करीब 2 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।
बाढ़ राहत कार्यों में लापरवाही पर हाई कोर्ट राज्य सरकार को दिया नोटिस:
- उत्तर प्रदेश में मौजूदा समय में बाढ़ ने भयावह स्थिति की है।
- बाढ़ से सूबे के 2 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।
- वहीँ उत्तर प्रदेश में आई बाढ़ को प्रशासन और शासन की लापरवाही भी बताया जा रहा है।
- जिसके चलते इलाहाबाद हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है।
- नोटिस में बाढ़ के राहत कार्यों का ब्यौरा माँगा है।
- हाई कोर्ट ने यह फैसला बाढ़ राहत कार्यों में लापरवाही पर दाखिल याचिका पर सुनवाई में दिया।
बाढ़ग्रस्त इलाकों के जिलाधिकारी तलब:
- उत्तर प्रदेश में बाढ़ से जूझ रहे इलाकों के जिलाधिकारियों को भी हाई कोर्ट ने तलब किया है।
- इसके साथ ही 1 सितम्बर को मामले की अगली सुनवाई होगी।
- हाई कोर्ट द्वारा वाराणसी, इलाहाबाद, मिर्जापुर, बलिया, चंदौली, भदोही, गाजीपुर के जिलाधिकारियों को तलब किया है।
बाढ़ से हालात बुरे:
- सूबे के अधिकांश इलाके बाढ़ की चपेट में है।
- बाढ़ के चलते सूबे के लाखों लोग अपने घरों से पलायन के लिए मजबूर हैं।
- अधिकांश उत्तर प्रदेश बाढ़ से जूझ रहा है, जिनमें इलाहाबाद, वाराणसी, बलिया, गोंडा, चंदौली।
- इनके अलावा बाराबंकी, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, गाजीपुर और चित्रकूट भी बाढ़ का असर जारी है।
- बाढ़ग्रस्त इलाकों में एनडीआरएफ बाढ़ में फंसे लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जा रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार