मुजफ्फरनगर में आज कोर्ट परिसर में एक महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जहाँ एक महिला कोर्ट की बिल्डिंग पर चढ़ गई जिसे देख आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई और महिला को बार बार छत से ना कूदने का अनुरोध करती रही|

पुलिस को करनी पड़ी काफी मशक्कत:

नुइल्डिंग पर चढ़ी उस महिला को घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला को कोर्ट की बिल्डिंग से नीचे उतारा। बहरहाल महिला को सिविल लाइन  पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जानिए पूरा मामला:

दरअसल साक्षी नाम की एक महिला आज मुजफ्फरनगर कोर्ट पहुंची थी| यहां साक्षी का अपने ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है और उसी विवाद के निस्तारण हेतु फैमिली कोर्ट में आज साक्षी सुनवाई की तारीख पर पहुंची थी| जिसके बाद वो अचानक कोर्ट की बिल्डिंग पर चढ़ गई और कूदने का प्रयास करने लगी|

महिला को देख नीचे खड़ी भीड़, महिला को जोर-जोर से चिल्ला कर ना कूदने का अनुरोध करती रही| काफी देर तक चले महिला के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सकुशल कोर्ट की बिल्डिंग से नीचे उतार लिया।

महिला से पूछताछ में पता चला कि ससुराल पक्ष से चल रहे विवाद का निस्तारण ना होने से महिला परेशान है| क्योंकि महिला का बच्चा भी ससुराल पक्ष के पास ही है, जिसे महिला लेना चाह रही है| मगर कोर्ट का कोई भी डिसीजन ना आने और बच्चा ना मिल पाने की वजह से महिला परेशान थी| जिस वजह से महिला अपनी जीवन लीला समाप्त करने के उद्देश्य से कोर्ट की बिल्डिंग पर चढ़ गई और कूदने का प्रयास करती रही|

1 साल से काट रही है कोर्ट का चक्कर:

महिला का कहना है की वह एक साल से कोर्ट के चक्कर काट रही है मगर अभी तक उसे कोई न्याय नहीं मिला है| हर बार सिर्फ तारीख देकर घर भेज दिया जाता है। अगर उसे उसका बच्चा नहीं तो वो अपनी जान दे देगी। बहरहाल महिला को सिविल लाइन  पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

बिजनौर में पुरानी रंजिश को लेकर चली गोली, एक की मौत, दो घायल

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें