लखनऊ। यूपी के कानपुर जिले में पुलिस के नाम पर चल रही अवैध वसूली पर पुलिस का डंडा चला है। SP पूर्वी अनुराग आर्या के निर्देशन में कानपुर पुलिस टीम ने छापा मारा गया। पुलिस टीम ने आम नागरिक बन छापेमारी के दौरान अपराधियों को रंगे हाथो पकड़ा। (Highway Gang)

अलग-अलग शिफ्ट में करते थे वसूली (Highway Gang)

  • SP पूर्वी अनुराग आर्य ने बताया कि कानपुर पुलिस चकेरी थाना अंतर्गत हाईवे पर एक दर्जन से ज्यादा लोग पुलिस के नाम पर वाहनों से अवैध वसूली लगातार पिछले कुछ समय से करते चले आ रहे थे।
  • जानकारी SP पूर्वी अनुराग आर्या को मिली तो वह स्वयं मौके पर जा आम नागरिक बन मामले को संज्ञान में लिया।
  • मौके से दो लड़कों को अवैध वसूली करते करते हुए गिरफ्तार किया।
  • साथ ही उनसे 15000 रूपये नगद भी बरामद किए।
  • SP पूर्वी ने बताया कि दोनों लड़के हाईवे पर खड़े होकर ट्रकों व अन्य मालवाहक गाड़ियों से अवैध वसूली कर रहे थे।
  • पूरी टीम में लगभग 12 लड़के हैं जोकि दो-दो घंटे की शिफ्ट में हाईवे पर वसूली करते थे।
  • मामले में पुलिस की संलिप्तता के बारे में SP ने कहा इस बिंदु पर भी जांच हो रही है।
  • साथ ही थाने के सभी सिपाहियों को कड़ा निर्देश दिया गया है। (Highway Gang)
  • इस मामले में अगर उनकी संलिप्तता पाई जाती है तो उन पर भी पूरी कार्रवाई की जाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें