लखनऊ : हिजबुल आतंकी की गिरफ्तारी में DGP ने की प्रेस कांफ्रेंस, एडीजी आनंद कुमार, आईजी एटीएस असीम अरुण भी साथ में हैं उपस्थित।

DGP का बयान :-

हिजबुल आतंकी गिरफ्तार :-
  • बहुत ही बड़ी सफलता मिली है। 
  • ATS ने सुबह 5 बजे आतंकी को किया गिरफ्तार। 
  • हिजबुल मुजाहिद्दीन का है पकड़ा गया आतंकी।
  • डीजीपी एटीएस पिछले 10 दिन से इस पर काम कर रही थी।
  • NIA भी स्पॉट में मौजूद थी।
सोशल मीडिया से हुई थी पहचान :- 
  • सोशल मीडिया में इसने AK47 लेकर एक फोटो डाली थी।
  • जो फोटो वायरल हुई थी।
  • उसके बाद से इसकी तलाश की जा रही थी। 
  • इसका मोबाइल बरामद हुआ है, काल डिटेल की छानबीन की जा रही है।
आतंकी कानपुर से गिरफ्तार :-
  • चकेरी थाना क्षेत्र से कानपुर टीम के सहयोग से अरेस्ट किया गया है।
  • पकड़े गए आतंकी की उम्र 47 साल है।
  • कमरूज़ज़्मा यहीं चकेरी इलाके में रहता था। 
  • एटीएस ने यहीं से इसे उठाया है।
गणेश चतुर्थी पर्व का टारगेट :-
  • हिन्दू पर्व गणेश चतुर्थी को देखते हुए कर रहा था हमले का इन्तजार।
  • इसकी योजना गणेश चतुर्थी पर कुछ हमला करने की थी योजना।
  • इसने कानपुर स्थित एक मंदिर की रेकी की।
  • इसके पास से रेकी का वीडीयो मिला है।
कश्मीर में ली ट्रेनिंग :-
  • 2017 में ये कश्मीर में ओसामा नाम के व्यक्ति के संपर्क में आया।
  • उसके माध्यम से हिजबुल मुजाहिदीन Join किया।
  • इसने किश्तवाड़ से ऊपर पहाड़ के जंगलो में ट्रेनिंग की। 
  • आसाम का रहने वाला है पकड़ा गया आतंकी।
  • मुजाहिद्दीन का सक्रिय सदस्य है पकड़ा गया आतंकी। 
BA Fail है पकड़ा गया आतंकवादी :-
  • बीए थर्ड ईयर की पढ़ाई की लेकिन फेल हो गया था।
  • कम्प्यूटर कोर्स और टाइपिंग का डिप्लोमा लिए हुए है।
  • इससे लगातार पूछताछ जारी है और इससे कई अहम जानकारियां हासिल हो सकती है।
  • पकड़े गए आतंकी का नाम कमर-उज-जमा उर्फ डॉ हुरैरा उर्फ कमरुद्दीन है। 
अन्य जानकारियों की पूछताछ की जा रही :-
  • कश्मीर से आकर यहां कब से छिपा था।
  • कौन-कौन इसके साथी हैं ।
  • इसके पास धन कहाँ से आया और कितना आया है।
  • इसके टारगेट क्या-क्या थे।
  • इसकी जानकारी हेतु पूछताछ की जा रही है।

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=9ch3xylpJPw&feature=youtu.be” poster=”https://www.uttarpradesh.org/wp-content/uploads/2018/09/dgp-pc-०.jpg” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”उत्तरप्रदेश की स्थानीय ख़बरें ” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें