पूरे देश में आज का दिन हिन्दी दिवस के रूप में माने जा रहा है। इसी के मद्देनज़र आज उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री अभिषेक मिश्र ने हिंदी में असीम योगदान के लिए प्रदेश के साहित्यकारों को सम्मानित किया।

इन साहित्यकारों का हुआ सम्मान :

  • आज हुए कार्यक्रम में विधायक व राज्यमंत्री अभिषेक मिश्र ने हिन्दी साहित्यकारों को सम्मानित किया।
  • उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा में इन साहित्यकारों के योगदान से उत्तर प्रदेश सदैव धन्य रहेगा।
  • हालांकि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव थे।
  • परन्तु सुबह से ही चल रहे विवादों के कारण सीएम ने अपने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए थे।

hindi diwas abhishek mishra

यह भी पढ़े : 4 अक्टूबर को होगा कानपुर मेट्रो परियोजना का शिलान्यास

  • हालांकि सीएम के मंत्रिमंडल के राज्य मंत्री अभिषेक मिश्र ने विश्वनाथ त्रिपाठी को भारत भारती सम्मान दिया।
  • सैय्यद असगर वजाहत को लोहिया साहित्य सम्मान दिया गया।
  • शेर जंग गर्ग को उनके योगदान के लिए हिंदी गौरव सम्मान दिया गया।

hindi diwas in lucknow

  • लेखक गंगा प्रसाद विमल को महात्मा गांधी साहित्य सम्मान दिया गया।
  • इसके साथ ही दीन मोहम्‍मद दीन को अवंती बाई साहित्य सम्मान से सम्मानित किया।

यह भी पढ़े : बदमाशों से नहीं साहब बिच्छुओं से लगता है डर पुलिस को !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें