[nextpage title=”Muslim marriage” ]

वैसे तो समाज में बहुत सारी कुरीतियां फैली हुई हैं और लोग अपने ही बच्चों को सही ढंग से नहीं पाल पाते हैं। लेकिन एक हिन्दू ने ऐसी मिशाल पेश की है जिसे सुनकर आप भी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। जी हां! यह बात सच है। दर असल राजधानी के जानकीपुरम इलाके में रहने वाले एक हिन्दू धर्म के व्यक्ति ने चार अनाथ मुस्लिम बच्चों को कम उम्र में गोद लिया था। इन बच्चों की इस व्यक्ति ने सेवा करके अपने पास रखकर बड़ा किया। अब इनमें से एक बच्चे का निकाह करके हिन्दू-मुस्लिम की एकता की मिशाल पेश की है।

अगले पेज पर पढ़िए पूरी खबर:

[/nextpage]

[nextpage title=”Muslim marriage” ]

यह है पूरी कहानी

Muslim marriage

  • जानकीपुरम थाना क्षेत्र के सेक्टर-एच के रहने वाले राजकुमार पांडेय अपने परिवार के साथ रहते हैं।
  • उनके पड़ोस में करीब 13 साल पहले झोपड़ी डालकर एक मुस्लिम परिवार रहता था।
  • वह सड़क पर ठेला लगाकर अपने परिवार का पेट पालता था उसकी पत्नी का पहले ही स्वर्गवास हो चुका था।
  • उसी समय अज्ञात कारणों से पिता का भी निधन हो गया।
  • बच्चे काफी काम उम्र के थे। अनाथ देखकर राजकुमार ने बच्चों को गोद ले लिया।
  • जिस समय उन्होंने गोद लिया था तब सीबू सिद्दीकी की उम्र महज 9 साल की थी।
  • उन्होंने सभी को पालपोश कर बड़ा किया और अपने पास रख लिया।
  • अब सीबू 22 साल का हो गया है जिसका राजकुमार ने हसनगंज खदरा की रहने वाली 21 वर्षीय गुलशन मिर्जा से पिछली 17 दिसंबर को धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार निकाह करवा दिया।
  • सोमवार को दोनों के वलीमा का आयोजन राजकुमार के हजरतगंज स्थित बालाजी होटल में किया गया इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और एक हिन्दू द्वारा किये गए इस नेक काम की सभी ने सराहना की।

 

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें