भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि हाल के सालों में पहली बार कोई मुख्यमंत्री होली का पर्व मनाने मथुरा के बरसाना पहुंच रहे हैं। ये एक ऐतिहासिक कदम है और मथुरा के बरसाना में होने वाली इस विश्वविख्यात होली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी से न सिर्फ सांस्कृतिक पर्यटन का विकास होगा बल्कि उत्तर प्रदेश की दुनिया भर में एक शानदार पहचान भी बनेगी। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने अयोध्या में दीपावली के अवसर पर शानदार दीपोत्सव का आयोजन कराकर भी दुनिया की नजरें उत्तर प्रदेश की तरफ खींची थी।

शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बड़ी पहचान काशी, मथुरा और अयोध्या की वजह से भी है। ऐसे में इन धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री का प्रयास साधुवाद के काबिल है। इन्हीं प्रयासों से उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर तेजी से बढ चला है। प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री के यहां पहुंचने के साथ ही मथुरा के मंदिरों और प्रमुख स्थलों को सजाया जा रहा है।

बरसाना की इस होली को देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक यहां पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होली का आयोजन इस पूरे समारोह को ऐतिहासिक बना देगा। मुख्यमंत्री बरसाना के नंदगांव में होली खेलने के लिए आने वाले हुरियारों की खुद अगवानी करेंगे। इस मौके पर प्रदेश सरकार के तमाम मंत्री और जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंमत्री गोशाला भी जाएंगे।

शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रभु श्रीकृष्ण की नगरी में इस बार होने जा रही बरसाना की होली से न सिर्फ प्रदेश में पर्यटन का विकास होगा बल्कि सांस्कृतिक धरोहरों को भी नई पहचान मिलेगी। हाल ही में हुए ताज महोत्सव में भी ऐसी ही झलक देखने को मिली। इस आयोजन को भी विश्व स्तर पर सराहा गया। इसी प्रकार वर्षों बाद दीपावली के मौके पर प्रभु राम की नगरी अयोध्या भी जगमगाती हुई नजर आई थी।

इन दोनों आयोजनों ने भी विदेशी पर्यटकों को उत्तर प्रदेश की तरफ खींचा। महादेव की नगरी काशी विश्वनाथ में भी नए सिरे से सुंदरीकरण के काम तेजी से शुरू हो चुके हैं। बड़ी संख्या में देश और विदेश से पर्यटक काशी पहुंचते हैं। ऐसे में काशी के विकास के साथ ही यहां के पर्यटन का विकास भी तेजी से होने लगा है।

……………………………………………………………………………….
Web Title : Holi 2018: Govt committed to development of Mathura Ayodhya Kashi
Get all Uttar Pradesh News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment,
technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India
News and more UP news in Hindi
उत्तर प्रदेश की स्थानीय खबरें . Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट |
(News in Hindi from Uttar Pradesh )
………………………………………………………………………………..

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें