उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण शनिवार 11 फरवरी से शुरू हो चुका है, इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार अभियान में लगाया हुआ है। जिसके तहत देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। अपने दौरे के तहत गृह मंत्री प्रदेश में 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

भाजपा नेता राजनाथ सिंह की पहली जनसभा:

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की शुरुआत 11 फरवरी से हो चुकी है।
  • जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान के लिए अपने स्टार प्रचारकों को जुटा दिया है।
  • इसी क्रम में शनिवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह प्रदेश के सहारनपुर और मुरादाबाद में 4 जनसभाएं करेंगे।
  • राजनाथ सिंह की पहली जनसभा सहारनपुर के नानौता में आयोजित की गयी है।
  • गृह मंत्री करीब 11.30 बजे यहाँ जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा नेता राजनाथ सिंह की दूसरी जनसभा:

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह की दूसरी जनसभा भी सहारनपुर के पुवारका में आयोजित की गयी है।
  • राजनाथ सिंह यहाँ करीब 12.15 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा नेता राजनाथ सिंह की रैली:

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह इसके बाद सहारनपुर के अम्बेहटा में रैली को संबोधित करेंगे।
  • राजनाथ सिंह करीब 1.40 बजे रैली के संबोधन के लिए पहुंचेंगे।

भाजपा नेता राजनाथ सिंह की तीसरी जनसभा:

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह की तीसरी और आखिरी जनसभा मुरादाबाद बिलारी कॉलेज मैदान में आयोजित की गयी है।
  • राजनाथ सिंह करीब 2.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें