Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

गृहमंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर जश्न!

home minister rajnath singh 68th birthday celebration in lucknow

भारत सरकार के गृहमंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह (rajnath singh 68th birthday) के 66 वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बाल्मीकि समाज की ओर से हवन पूजन, लड्डू वितरण के साथ 66 कबूतरों को आजाद किया गया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर रविवार की शाम को हवन पूजन के साथ 66 किलों लड्डू का केक काटा गया।

कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अमित पुरी, आयोजक रामसिंह बाल्मीकि, रामशंकर गुप्ता, अवधेश गुप्ता छोटू ने 66 कबूतरों को आजाद करके गृह मंत्री राजनाथ सिंह की लम्बी आयु होने की कामना की।

कार्यक्रम आयोजक राम सिंह बाल्मीकि (सदस्य प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना भारत सरकार) ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया है लखनऊ में विकास कार्यों को अधिक गति दी है। उनकी सांसद विकास निधि से अनकों का कार्य लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में कराये जा रहें है समय-2 पर वे कार्यकर्ताओं से आकर मिलते रहते है और उनसे सीधा सम्पर्क हम सबका बना हुआ है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, अमित पुरी, रामसिंह बाल्मीकि, अवधेश गुप्ता (छोटू), रामशंकर गुप्ता, पुष्पा सिंह चौहान, अशोक पाण्डेय, अजय महर्षि रिंकू, दुर्गेश बाल्मीकि, दुर्गेश प्रधान, कमल सिंह, नीरज बाल्मीकि, विजय प्रकाश आदि कार्यकर्ताओं ने गृह राजनाथ सिंह जी को 66 वें जन्म दिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके (rajnath singh 68th birthday) दीर्घायु होने की कामना की।

Related posts

महिला स्विमिंग कोच के साथ ट्रेन में युवक ने की मारपीट

Bharat Sharma
6 years ago

सिपाही ने पत्नी का कत्ल कर खुद दे दी जान !

Mohammad Zahid
8 years ago

सपा नेता आजम खां व बेटे अब्दुल्ला खां को फोन पर दी जान से मारने की चेतावनी, आजम खां ने दर्ज कराई FIR, 24 घंटे में दोनों को मारने की चेतावनी, गंज कोतवाली पुलिस जांच में जुटी।

Ashutosh Srivastava
6 years ago
Exit mobile version