उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सबसे बड़ी जीत के बाद पहली बार गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार को लखनऊ पहुंचे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज होली मिलन समारोह में शामिल हुए।

यह बीजेपी के कार्यकर्ताओं की विजय

  • अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज होली मिलन समारोह रविवार को DAV कॉलेज में हुआ।
  • यहां गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज वेबसाइट का उद्धघाटन किया।
  • इस दौरान उन्होंने कहा, समारोह में मंत्रिमंडल के लोग जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
  • उन्होंने अखिलेश यादव के संबंध में कहा कि उनके सारे आरोप निराधार हैं।
  •  उन्होंने कहा कि चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सरकार बनाई।
  • उन्होंने कहा, यह कार्यकर्ताओं की विजय है, मैं भी भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता हूँ।

    इस दौरान उनके साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि लखनऊ जैसे शहर में पिछले बार एक विधायक पाया था, लेकिन जनता की मेहनत और जनता का विश्वास है कि इस बार 8 विधायक  जीत कर आए हैं। इन्होंने कहा कि आज आप लोगों के सामने होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए हैं। उन्होंने कहा, एयरपोर्ट पर राजनाथ के आगमन पर काफी जनता फूल मालाओं के साथ आ गई, यह नजारा देख कर मेरी आंखों से आंसू छलक आए।

 

कैबिनेट मंत्रियों का होली मिलन समारोह

  • कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन व रीता बहुगुणा जोशी रविवार को कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल हुए।
  • इस दौरान  रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि सीएम आदित्यनाथ योगी बहुत तेजी से काम कर रहे हैं।
  • उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सीएम आदित्यनाथ काम कर रहे हैं, 12 महीनों के अंदर यूपी की सूरत बदल जाएगी।
  • उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ पर हमारे कार्यकर्ता मौजूद रहें।
  • रीता बहुगुणा जोशी ने कहा, ये जीत कार्यकर्ताओं की जीत है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें