गृह मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार 20 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे, जिस दौरान गृह मंत्री राजनाथ सिंह सूबे के हरदोई जिले में पहुंचे थे। जहाँ गृह मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा को संबोधित किया।

नोटबंदी पर विपक्ष को गृह मंत्री का करारा जवाब:

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में नोटबंदी के हंगामे पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
  • उन्होंने कहा कि, नोटबंदी पर विपक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा नहीं चलने दी, इसलिए हम जनसभा में आये हैं।
  • नोटबंदी पर लाइन के आरोप पर गृह मंत्री ने कहा कि, लाइन तो हर जगह आपने लगवाई हैं।
  • इसी में आगे राजनाथ सिंह ने कहा कि, हम तो उसे तोडना चाहते हैं।

राहुल गाँधी पर हमला:

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे अपने संबोधन में राहुल गाँधी पर हमला बोला।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के नौजवान नेता कहते हैं कि, बोलूँगा तो भूचाल आ जायेगा।
  • इसी में आगे गृह मंत्री ने कहा कि, आप पहले भी बोलते रहे हैं पर हवा भी नहीं चली है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मैंने यूपी के सीएम रहते हुए भीगा हुआ धान खरीदने का काम किया था।
  • राजनाथ सिंह ने आगे पूछा कि, सपा-बसपा के सीएम क्यों किसानों के पेट पर लात मार रहे हैं?

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की करतूतों की चर्चा उसी की छाती पर खड़े होकर करेंगे- राजनाथ सिंह

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें