केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत प्रदेश के दौरे पर हैं। इसी क्रम में राजनाथ सिंह शुक्रवार को बदायूं में चुनावी जनसभा कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहाँ गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा का संबोधन किया। अपने संबोधन में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक, नोटबंदी और आतंकवाद समेत प्रदेश के विकास के मुद्दे पर भी अपने विचार जनता से साझा किये।

गृह मंत्री ने की सेना की तारीफ:

  • केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के चुनाव के तहत सूबे के दौरे पर हैं।
  • जिसके तहत शनिवार 4 फरवरी को गृह मंत्री राजनाथ सिंह बदायूं पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।
  • बदायूं में जनसभा के सम्बोधन के दौरान गृह मंत्री ने सेना की तारीफ की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, हमें कोई छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर के अपना लोहा मनवाया है।

नोटबंदी से आतंकवाद की कमर टूटी:

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि, नोटबंदी से कालेधन के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिली है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, नोटबंदी ने देश के दुश्मनों की कमर तोड़ दी है।
  • इसी में आगे उन्होंने कहा कि, नोटबंदी के बाद से आतंकवादियों की कमर टूट गयी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें