केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार 9 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे, जिसके तहत गृह मंत्री सूबे के फ़तेहपुर जिले में पहुंचे थे। जहाँ गृह मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की सत्ता ‘परिवर्तन यात्रा’ में शिरकत की। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम के तहत जनसभा का संबोधन भी किया।
नोटबंदी पर चर्चा:
- केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे।
- जहाँ उन्होंने भाजपा की सत्ता परिवर्तन यात्रा में शिरकत की।
- इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में जनसभा को भी संबोधित किया।
- अपने संबोधन में गृह मंत्री ने नोटबंदी पर भी चर्चा की।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, सिर्फ भाजपा ही नोटबंदी का समर्थन नहीं कर रही है।
- उन्होंने आगे कहा कि, अन्य कुछ दल भी नोटबंदी का समर्थन कर रहे हैं।
सभी ईमानदार नेता कर रहे हैं समर्थन:
- गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम के संबोधन में आगे भी नोटबंदी पर चर्चा जारी रखी।
- राजनाथ सिंह ने कहा कि, सभी ईमानदार नेता नोटबंदी का समर्थन कर रहे हें।
- इस दौरान गृह मंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार और उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने नोटबंदी का समर्थन किया है।
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के करीबी के पास से 170 करोड़ कैश और 130 किलो सोना बरामद
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार