केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार 9 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे, जिसके तहत गृह मंत्री सूबे के फ़तेहपुर जिले में पहुंचे थे। जहाँ गृह मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की सत्ता ‘परिवर्तन यात्रा’ में शिरकत की। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम के तहत जनसभा का संबोधन भी किया।

नहीं चाहिए बुआ और बबुआ:

  • गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि, यूपी में अब बुआ और बबुआ का शासन नहीं चाहिए।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी में अब सिर्फ कमल का फूल खिलना चाहिए।
  • गृह मंत्री ने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी किसानों के हितैषी बनने का सिर्फ झूठा दावा करते हैं।

यूपी सरकार नहीं खरीद रही है अनाज:

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, किसानों की फसल को यूपी सरकार नहीं खरीद रही है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा की सरकार बनी तो फसल का पूरा मूल्य मिलेगा।

हरकतों से बाज नहीं आ रहा है पाक:

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम में आगे पाकिस्तान की बात की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, पाक सीमा पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
  • जिसके बाद गृह मंत्री ने आगे नोटबंदी पर बात की।
  • उन्होंने आगे कहा कि, इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है।
  • साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें