भाजपा मध्य विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिह. ऐशबाग में आयोजित किया गया था होली मिलन कार्यक्रम. इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, मेयर संयुक्ता भाटिया, पूर्व सांसद लालजी टंडन, कुसुम राय, अशोक बाजपेयी भी मौजूद थे.

  • लखनऊ मध्य की ओर से कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया संबोधित

  •  गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा ब्रजेश पाठक को होली मिलन के भव्य आयोजन के लिए बधाई।
  • मैं चाहता हूं कि होली पर लखनऊ में रहूं।
  • आज भाजपा का नाम, शोहरत हिंदुस्तान ही नहीं सारी दुनिया में है।
  • केंद्र में स्पष्ट बहुमत, अधिकांश राज्यों में भाजपा सरकारें हैं।
  • अन्य पार्टियों से जनता का विश्वास उठा, भाजपा पर जनता को भरोसा है।
  • उत्तर पूर्व राज्यों में भाजपा सरकार बनाएगी ये कोई सोच नहीं सकता था।
  • अब चर्चा की कहीं पहले से ज़्यादा बहुमत से केंद्र में भाजपा सरकार ने बना ले।
  • जनता ने सत्ता दी तो उसे अपेक्षाएं भी हैं, हमें चाहिए जनता की सेवा करें।
  • कार्यकर्ता अहंकार से बचें।
  • भाजपा केवल सरकार बनाने के लिए नहीं देश, समाज बनाने के लिए काम करती है।
  • जनता जिसे चाहे इज़्ज़त दे, जिसे चाहे बेइज़्ज़त कर दे, इसीलिए जनता जनार्दन है।
  • 18 मार्च को गोमतीनगर, चारबाग स्टेशन को मिलेगी सौगात
  • रेल मंत्री की मौजूदगी में दी जाएगी सौगात।
  • ये शिकायत नही मिलेगी के लखनऊ में विकास नहीं हुआ।
  • रिंग रोड बन जाने के बाद 5 लाख लोगों को रोज़गार की संभावना।
  • कार्यकर्ता जनता के साथ सीधा संवाद बनाकर रखें।

CISF की शानदार परेड पर हमें नाज है-गृह मंत्री राजनाथ सिंह

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें