देश के केन्द्रीय गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह सोमवार 29 मई को सूबे के दौरे पर हैं, अपने दौरे के तहत गृह मंत्री राजनाथ सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के दौरे पर रहेंगे।

सुभारती विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे गृह मंत्री राजनाथ सिंह:

  • केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को मेरठ जिले के दौरे पर जा रहे हैं।
  • जिसके तहत गृह मंत्री राजनाथ सिंह जिले के सुभारती विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह करीब 2.45 बजे परतापुर हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे।
  • परतापुर हवाई पट्टी से राजनाथ सिंह सुभारती विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें