केन्द्रीय गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह सोमवार 29 मई को सूबे के दौरे पर थे, अपने दौरे के तहत गृह मंत्री राजनाथ सिंह मेरठ जिले के दौरे पर पहुंचे थे। जहाँ गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सुभारती विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शिरकत की। शिरकत के साथ ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्वविद्यालय में कार्यक्रम को संबोधित भी किया।
सुभारती विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के संबोधन के मुख्य अंश:
हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं:
- केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को मेरठ जिले के दौरे पर थे।
- जहाँ उन्होंने सुभारती विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शिरकत की थी।
- इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
- गृह मंत्री ने कहा कि, उनकी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है।
- उन्होंने आगे कहा कि, कौशल विकास केंद्र से अब तक 72 लाख युवाओं को विभिन्न रोजगारों के लिए ट्रेनिंग दी गयी है।
- गौरतलब है कि, गृह मंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम में केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बोल रहे थे।
बेनामी संपत्ति एक्ट:
- कार्यक्रम में गृह मंत्री ने आगे कहा कि, नोटबंदी के फैसले से भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है।
- उन्होंने आगे कहा कि, हम बेनामी संपत्ति एक्ट बना रहे हैं।
- इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, जिसके तहत काली कमाई करने वालों की संपत्ति जब्त की जाएगी।
- गृह मंत्री ने आगे कहा कि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी की नौकरियों से इंटरव्यू हटाया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार