इन दिनों गृह मंत्री और सूबे की राजधानी लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं।

Janta darbar

आवास पर लगा जनता दरबार:

  • देश के गृह मंत्री और लखनऊ से भाजपा सांसद राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं।
  • इस दौरान राजधानी स्थित उनके आवास पर आज जनता दरबार लगा हुआ है।
  • जहाँ लोग अपनी शिकायतें लेकर आ रहे हैं।
  • गृह मंत्री अब तक सैकड़ों फरियादियों से मिल कर उनकी समस्याओं को सुन चुके हैं।
  • इससे पहले गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गोमतीनगर में जनकल्याण महासमिति के कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
  • इस कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये।

जीएसटी विरोध में व्यापारियों का दल मिला गृह मंत्री से:

  • हाल ही में देश की संसद ने जीएसटी विधेयक को पारित किया था।
  • जिसके बाद से देश भर के व्यापारियों ने इस विधेयक का विरोध किया था।
  • राजधानी लखनऊ में आज सांसद और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जनता दरबार बुलाया है।
  • जिसमें लखनऊ के व्यापरी गृह मंत्री से मिले।
  • इस मौके पर लखनऊ के व्यापारियों ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को जीएसटी पर एक ज्ञापन भी सौंपा।
  • व्यापारी वर्ग ने इस ज्ञापन में मांग की है कि, पारित हुए नए जीएसटी परिषद में व्यापारियों को भी शामिल करने की मांग की है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें