भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के तहत पूरे प्रदेश में चार जगहों से परिवर्तन यात्रा निकाली थी। जिसके तहत शनिवार 24 दिसम्बर को भाजपा की चारों परिवर्तन यात्रायें अपना सफ़र पूरा कर के लखनऊ में पहुंचेंगी। जहाँ परिवर्तन यात्राओं के लिए समापन समारोह का आयोजन किया गया है।
गृह मंत्री की अगुवाई में निकलेगा रोड शो:
- भाजपा की परिवर्तन यात्राओं का समापन शनिवार को राजधानी लखनऊ में होगा।
- जिसके तहत पार्टी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
- इसके साथ ही चारों परिवर्तन यात्राओं का समापन समारोह लखनऊ में शनिवार को प्रस्तावित किया गया।
- समापन समारोह में गृह मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे।
- कार्यक्रम का आयोजन मोती महल लॉन में किया गया है।
- समापन समारोह दोपहर 1 बजे से शुरू होगा।
- इसके साथ ही भाजपा गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में रोड शो भी निकालेगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों होना था समापन समारोह:
- शनिवार 24 दिसम्बर को भाजपा की परिवर्तन यात्रायें अपना सफ़र पूरा कर के लखनऊ पहुंचेंगी।
- जहाँ परिवर्तन यात्राओं का समापन किया जायेगा।
- कार्यक्रम में गृह मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे।
- ज्ञात हो कि, 24 दिसम्बर को लखनऊ में पीएम मोदी समापन कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे।
- लेकिन किन्हीं कारणोंवश पीएम मोदी का कार्यक्रम अब 2 जनवरी, 2017 को होगा।
- जिस दौरान पीएम मोदी रमाबाई रैलीस्थल पर ‘महारैली’ को संबोधित करेंगे।
ये भी पढ़ें: GST परिषद की 7वीं बैठक में भी दोहरे नियंत्रण पर नहीं बनी सहमति!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार