उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार 8 मार्च को एक आतंकवादी सैफुल्ला को यूपी ATS द्वारा मुठभेड़ में मार गिराया गया था। जिसके बाद देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार 9 मार्च को संसद भवन स्थित लोकसभा सदन में लखनऊ एनकाउंटर की पूरी जानकारी स्पीकर को दी।

सैफुल्ला के पिता के प्रति सहानुभूति:

  • देश की राजधानी दिल्ली स्थित संसद भवन के लोकसभा सदन में गुरुवार 9 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है।
  • इस दौरान देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में अपना भाषण दिया।
  • अपने भाषण में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में हुए एक आतंकवादी के एनकाउंटर की जानकारी सदन को दी।
  • गौरतलब है कि, बुधवार 8 मार्च को लखनऊ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया था।
  • ज्ञात हो कि, यह ऑपरेशन करीब 11 घंटे तक चला था।
  • वहीँ आतंकवादी का एनकाउंटर यूपी ATS के द्वारा किया जायेगा।
  • अपने भाषण में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकी सैफुल्ला के पिता सरताज के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।

पूरे सदन की सहानुभूति सरताज के साथ:

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में लखनऊ में हुए एनकाउंटर की जानकारी दी।
  • जिसके बाद उन्होंने कहा कि, पूरा सदन सैफुल्ला के पिता के प्रति सहानुभूति व्यक्त करेगा।
  • इसी में उन्होंने आगे कहा कि, मैं भी सरताज के प्रति सहानुभूति व्यक्त करता हूँ।
  • उन्होंने आगे बताया कि, सैफुल्ला ने ATS पर गोलियां दागी थीं।
  • इसी में उन्होंने आगे कहा कि, ATS की जवाबी कार्रवाई में सैफुल्ला को मार गिराया गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें