केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु शुक्रवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ लखनऊ के दौरे पर थे, जहाँ गृह मंत्री ने गोमती नगर टर्मिनल विस्तार का शिलान्यास किया। जिसके बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम का संबोधन किया।

नोटबंदी पर बोले गृह मंत्री:

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम में आगे नोटबंदी पर चर्चा की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, नोटबंदी देश हित में उठाया गया कदम है।
  • वहीँ उन्होंने नोटबंदी पर हंगामा करने वाले विपक्ष को भी आड़े हाथ लिया।
  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि,
  • “जो लोग नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं, उन्हें 50 दिन पूरे होने की प्रतीक्षा करनी चाहिए”।
  • उन्होंने आगे कहा कि, हमारी सरकार कालेधन और भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है।
  • गृह मंत्री ने इसी में आगे कहा कि, नोटबंदी से आतंकवादी, उग्रवादी और माओवादियों की कमर टूट गयी है।

विकास कार्य रुकने नहीं चाहिए:

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि, गुरुवार को लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन किया गया।
  • इसी में जोड़ते हुए राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि, श्रेय किसी को भी जाए पर विकास कार्य रुकने नहीं चाहिए।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, विकास कार्य भी सरकार करे उसकी सराहना होनी चाहिए।
  • इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने ये भी कहा कि, लखनऊ के सभी विकास कार्यों को अटल बिहार को समर्पित करता हूँ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें