उत्तर प्रदेश पुलिस में कुछ पुलिसकर्मी गुंडई करके विभाग को बदनाम कर रहे हैं तो वहीं कुछ होमगार्ड भी गुंडई पर उतर आये हैं। इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहा है। यह वीडियो मैनपुरी जिले के भोगांव थाना के मेन चौराहा का शनिवार का बताया जा रहा है इसमें दो होमगार्ड एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते दिख रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

  • पुलिस के मुताबिक, मैनपुरी जिले के भोगांव चौराहे पर शनिवार शाम को दो होमगार्ड एक युवक के साथ बैठकर कच्ची शराब पी रहे थे।
  • इस दौरान रुपयों के लेनदेन को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।
  • फिर क्या था इसके बाद दोनों होमगार्डों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी।
  • चौराहे पर होमगार्ड युवक को पीटते रहे लेकिन वर्दी के भय से वहां खड़े लोग तमाशा देखते रहे।
  • पर किसी की यह हिम्मत नहीं हुई कि युवक को बचा लें।
  • इस घटना के दौरान वहां खड़े किसी प्रत्यक्षदर्शी ने पिटाई का यह वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वॉयरल कर दिया।
  • सोसल नेटवर्किंग साइट्स पर वीडियो वॉयरल होने के बाद मैनपुरी पुलिस की खूब आलोचना हो रही है।
  • हालांकि इस संबंध में थाना प्रभारी भोगांव एमके त्यागी ने बताया कि मामला हमारी जानकारी में नहीं है।
  • पीड़ित ने पुलिस को इस सम्बन्ध में सूचना भी नहीं दी है और ना ही शिकायत लेकर आया है।
  • होमगार्डों ने अगर ऐसा किया है तो यह बेहद शर्मनाक है उनकी पहचान कराकर होमगार्ड मुख्यालय को पत्र लिखकर कार्रवाई की जायेगी।

https://youtu.be/NpvGaTOKo1c

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें