Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अस्पताल में भर्ती लड़की से डॉक्टरों ने की छेड़खानी, घटना सीसीटीवी में कैद

Hospitalized girl molested by doctor in paras hospital ghaziabad watch CCTV footage

Hospitalized girl molested by doctor in paras hospital ghaziabad watch CCTV footage

यूपी में लड़कियों और महिलाओं के साथ हो रही आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। महिलाएं घरों से बाहर तो दूर अस्पतालों में भी सुरक्षित नहीं रही हैं। ताजा मामला देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 5 का है। यहां स्थित पारस हॉस्पिटल में महिला मरीज के परिजनों का संगीन आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने उनकी बेटी के साथ छेड़खानी और बदसलूकी की।

जब उनकी बेटी को होश आया तो यह सारी कहानी खुल गई। इसके बाद मरीज के परिजनों ने डॉक्टर के साथ जमकर मारपीट की। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों को पीटा। बवाल की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करवाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच प्रारम्भ कर दी है।

मुंह में रुई ठूंसकर की गई छेड़छाड़

जानकारी के मुताबिक, एक लड़की को बीमारी के चलते पारस अस्पताल में लाया गया था। यहां वह आईसीयू में भर्ती थी। महिला मरीज की मां का कहना है कि जब उनकी बेटी आईसीयू में एडमिट थी तो डॉक्टर ने उनकी बेटी के साथ बदसलूकी की। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने उसके मुंह में रुई ठूस दी और वह बेड से नीचे गिर गई तो डॉक्टर ने फिर भी बदसलूकी की। जब उनकी बेटी को होश में आया तो उसने यह सारी कहानी अपने घरवालों को बताई। जिसके बाद परिजन पारस हॉस्पिटल पहुंचे और इलाज करने वाले डॉक्टर की धुनाई कर डाली। पिटाई की यह तस्वीरें वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं।

पुलिस हिरासत में आरोपी

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया और इंदिरापुरम थाने ले गयी। थाने के बाहर मरीज के परिजनों के साथ सैकड़ों लोग डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर दारा सहमा थाने में बैठा रहा। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी घटना के आधार पर जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस अस्पताल में इससे पहले भी महिला मरीजों से छेड़छाड़ की घटनाएं प्रकाश में आ चुकी हैं।

 

……………………………………………………………………………….
Web Title : Hospitalized girl molested by doctor in paras hospital ghaziabad CCTV footage
Get all Uttar Pradesh News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment,
technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India
News and more UP news in Hindi
उत्तर प्रदेश की स्थानीय खबरें . Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट |
(News in Hindi from Uttar Pradesh )

Hindi News से जुडी अन्य ख़बरों की जानकारी के लिए हमें  पर ज्वाइन करें और  पर फॉलो करें

………………………………………………………………………………..

Related posts

एक बार फिर ममता हुई कलंकित, नाले में मिला नवजात का शव

Desk
2 years ago

नितिन गडकरी बलिया में करेंगे 4 लेन और फ्लाईओवर का शिलान्यास

Rupesh Rawat
8 years ago

श्रावस्ती:पुलिस ने चलाया अभियान, अवैध गांजे के साथ दो गिरफ्तार

Shani Mishra
6 years ago
Exit mobile version