उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सूबे में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन चुकी है, इसी क्रम में गुरुवार 30 मार्च को विधानसभा का अध्यक्ष चुना जाना था। जिसके तहत भाजपा नेता ह्रदय नारायण दीक्षित को विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया है।

निर्विरोध चुने गए विधानसभा अध्यक्ष:

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष का भी चुनाव हो गया।
  • जिसमें भाजपा नेता ह्रदय नारायण दीक्षित को विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया है।
  • गौरतलब है कि, ह्रदय नारायण दीक्षित का चुनाव विधानसभा में निर्विरोध हुआ।
  • ज्ञात हो कि, भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा चुनाव में 325 सीटें आई थी।
  • जिसके बाद सदन में सबसे बड़ी पार्टी होने के चलते विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।

बुधवार को किया था नामांकन:

  • यूपी विधानसभा स्पीकर के लिए भाजपा नेता ह्रदय नारायण दीक्षित को चुन लिया गया है।
  • ह्रदय नारायण दीक्षित ने बुधवार 29 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन किया था।
  • नामांकन के दौरान ह्रदय नारायण दीक्षित के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे थे।
  • विधानसभा में ह्रदय नारायण दीक्षित को निर्विरोध चुना गया है।
  • ह्रदय नारायण दीक्षित के नामांकन के बाद से ही ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि, उनका चुनाव निर्विरोध होना तय है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें