उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही से पहले सदन में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की टेबल के नीचे से विस्फोटक पदार्थ PETN मिला था। शुक्रवार 14 जुलाई को मानसून सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन के संबोधन में विस्फोटक मिलने की बात कही। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की जांच NIA से कराने की बात भी कही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित(hriday narayan dixit) ने सदन को सम्बोधित किया।

विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित के संबोधन के मुख्य अंश:

घिनौनी हरकत है ये(hriday narayan dixit):

  • विधानसभा में मिले विस्फोटक पदार्थ के बाद अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने सदन की सुरक्षा में फेरबदल के निर्देश दिए।
  • काम-काज और प्रतिष्ठा को नष्ट करने की घिनौनी हरकत है।
  • सीएम ने अहम बातें कहीं हैं और इसपर चर्चा जरूरी है।

कड़ी होगी सुरक्षा(hriday narayan dixit):

  • विधानभवन गेट पर सुरक्षा और कड़ी की जाएगी।
  • हम सभी को इस चुनौती से निपटना होगा।
  • ATS को औपचारिक रूप से अनुमति दी गई है।

सभी गेटों पर पीएसी की QRT ड्यूटी(hriday narayan dixit):

  • विधानसभा के सभी गेटों पर पीएसी की QRT ड्यूटी लगेगी
  • बैगेज का स्कैनर लगाया जाएगा।
  • विधायकों के केवल एक ही पास होंगे।
  • विधायकों को केवल एक गाड़ी की पार्किंग होगी।
  • विधान सभा में एटीएस को प्रवेश दिया जाएगा।
  • सदन के हर कर्मी का वेरिफिकेशन होगा।
  • पुरानी गाड़ियों के पास रद्द होंगे।

ये भी पढ़ें: PETN मिलने के मामले की जांच NIA करे- CM योगी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें