श्रृंग्वेरपुर में रामायण मेले के उद्घाटन के अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रृंग्वेरपुर में भगवान श्रीराम और निषादराज गुह की गले मिलते हुए विशाल प्रतिमा लगाने की घोषणा की है तथा इस महत्वपूर्ण तीर्थ के विकास के लिए सरकार की ओर से रामायण मेला आयोजकों को 15 लाख रूपये की धनराशि प्रदान किये जाने के लिए कहा है।

  • श्रृंग्वेरपुर में एकादशी में पूर्णिंमा तक आयोजित होने वाले रामायण मेले के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उपस्थित विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए यह घोषणा की।
  • इस अवसर पर श्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद थीं।
  • प्रयागराज के श्रृंग्वेरपुर धाम में उप मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ भव्य रामायण मेले का उद्घाटन किया
  • इसके पहले उन्होंने गंगा तट पर जाकर मां गंगा की पूजा और आरती भी की।
  • इस उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रृंग्वेरपुर धाम भगवान राम के जीवन का बहुत महत्वपूर्ण स्थल है।
  • जहां से वन को जाते हुए भगवान राम ने निषादराज को गले लगाया था।
  • यही नहीं उनकों मनाने के लिए चित्रकूट जाते हुए भरत जी ने भी निषादराज को बड़े भाई का सम्मान दिया था।
  • यह संकेत करता है कि हमारी प्राचीन संस्कृति एवं इतिहास में सामाजिक समरसता एवं सद्भाव की परम्परा आदिकाल से रही है।
  • उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने इस इस थाथी को सजाये रखने के लिए इस प्रकार के मेले बहुत उपयोगी होते है तथा उन्हें जबभी समय मिलेगा वे पुनः यहां आयेंगे और इस क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहेंगे।
  • स्मृति ईरानी ने कहा कि गंगा जी का यह पावन तट भारतीय संस्कृति का बेजोड़ नमूना है तथा यहां आकर समाजिक सद्भाव की प्रेरणा ली जा सकती है।

रामायण मेले

  • रामायण मेले के इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।
  • जिसमें भगवान राम तथा श्री तुलसीदास जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालने के साथ-साथ साफ नियत सही विकास नामक प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जन कल्याणकारी सोच को बताया।

रिपोर्ट : शशांक मिश्रा

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”यूपी की ताजा ख़बरें ” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें