यूपी के बहराइच जिला में चल रहे मानव तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है इनमें एक महिला भी शामिल है। 181 महिला हेल्पलाइन और आशा ज्योति नाम की एक एनजीओ ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मानव तस्करों को पकड़वाया है। ये गिरोह दूर दराज़ से महिलाओं और बच्चियों को लाकर ऊंचे दामों में बेचता था। हेल्पलाइन ने पकड़े गए दोनों तस्करो को सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। (मानव तस्कर महिला)

मानव तस्कर महिला के बेहोश होने की मिली थी सूचना

  • जानकारी के मुताबिक, 181 महिला हेल्पलाइन को कोतवाली देहात इलाके के टिकोरामोड़ के पास एक महिला के बेहोशी की हालात में पड़े होने की खबर मिली।
  • महिला तक पहुंची टीम ने इलाज के बाद जब महिला से उसकी हालत जाननी चाही तो पता चला कि पीड़िता बंगाल की रहने वाली है और 5 महीने पहले वो अपनी 6 वर्षीय बच्ची के साथ गोरखपुर पहुची थी।
  • यहां से उसे काम दिलाने का झांसा देकर बहराइच लाया गया।
  • उसकी बच्ची को छीनकर उसे बेहोशी की हालात में फेंक दिया गया।
  • तबसे पीड़ित मां अपनी बच्ची की तलाश में दर-दर भटक रही है।
  • पीड़िता की शिनाख्त पर जब हेल्पलाइन टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की तो उसको झांसा देकर लाने वाली महिला टीम के हत्थे चढ़ गयी।
  • जिससे पूछताछ के बाद एक गिरोह के एक और शख्स को धार दबोचा गया।

आगरा में 60 हजार में बेच दी बच्ची

  • दोनों तस्करों को पकड़ने के बाद हेल्पलाइन ने सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया यहां आरोपियों ने महिला की बच्ची को आगरा के एक शख्स के हाथों 60 हज़ार में बेचने की बात काबूली है।
  • पूछताछ में सामने आया की ये गिरोह इससे पहले भी लड़कियों की खरीद फरोख्त कर चूका है।
  • ये गिरोह बंगाल, गुजरात, बिहार से लडकियां लाकर बेचता था।
  • जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार महिला तस्कर का पति और मां पहले से ही मानव तस्करी के आरोप में जेल में बंद हैं।
  • जिसके बाद आज मानव तस्कर महिला के पकड़े जाने से गिरोह की एक और कड़ी सामने आई है।
  • फ़िलहाल पुलिस की टीम अब बच्ची को बरामद करने की कोशिश में जुट गई हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें