राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में एक नशे के लती युवक ने अपनी पत्नी के ऊपर धारदार हथियार से वार कर हत्या का प्रयास किया। रविवार सुबह हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ घायल महिला को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घरवालों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, नाका थाना क्षेत्र के मोतीनगर के नेहरूनगर इलाके में शांति (34) किराये के मकान में रहकर दिहाड़ी मजदूरी का काम करती है। वहीं उसके पड़ोस में रहने वाला मजदूर हितेश उर्फ गुड्डू लोधी से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। कई महीनों से दोनों साथ मे रहकर मजदूरी करते थे। घायल महिला शांति ने अपने प्रेमी पर आरोप लगाते हुए बताया कि कई दिनों से गुड्डू शराब के नशे में उससे मारपीट करता था और कोर्ट में शादी करने का दबाव बनाता था। बीती रात भी कुछ ऐसा ही हुआ था।

शांति ने बताया कि रोज की तरह गुड्डू सुबह शराब के नशे में आया और मारने पीटने लगा। जिससे महिला घर छोड़कर बाहर भाग गई। काफी देर बाद स्थानीय लोगों ने महिला को एक पुलिसकर्मी के साथ उसके घर ले गए। यहां गुड्डू को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। शांति ने बताया कि रविवार को सुबह करीब 7:00 बजे महिला का प्रेमी गुड्डू फिर शादी का दबाव बनाते हुए झाड़गा करने लगा।

शांति के विरोध करने पर गुड्डू ने चाकू से महिला के गर्दन पर हमला कर दिया। खून से लथपथ प्रेमिका को देख गुड्डू के होश उड़ गए और वो मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का इलाज बलरामपुर अस्पताल में कराया। यहां डॉक्टरों ने महिला को खतरे से बाहर बताते हुए उसे घर भेज दिया। नाका थाना प्रभारी परशुराम सिंह ने बताया कि शांति पहले शादी शुदा है और अपने पति से दूर रहती है। फिलहाल पीड़िता के तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर हमलावर की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें- ठाकुरगंज में लगी भीषण आग, 100 से अधिक झोपड़ियां जलकर खाक

ये भी पढ़ें- चित्रकूट: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार वैन, 5 लोगों की मौत 4 घायल

ये भी पढ़ें- यूपी में एनकाउंटर: ताबड़तोड़ मुठभेड़ में एक लाख का इनामी श्रवण चौधरी ढेर

ये भी पढ़ें- सीतापुर में डबल मर्डर: पति ने कर दी पत्नी और बेटी की बांके से काटकर हत्या

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें