पति की मौत से अखंड सुहागिन की उजड़ी मांग
  • उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के खुशामदपुर रुपईपुर गांव निवासी कृष्ण कांत मौर्या की आज सड़क हादसे में मौत हो गयी.
  • जिले के तियरा बाजार में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से व्यक्ति मौत.
  • जिसके लिए एक सुहागिन ने रखा था करवाचौथ का व्रत.
  • सुहाग के आज इस खास दिन पर ही छीन गया उसका सुहाग.
  • उसकी मांग का सिंदूर उजड़ गया।
  • थोड़े ही पल में उसकी हंसती खेलती जिंदगी पहाड़ सी लगने लगी।
  • पत्नी खुशबू ने पति की लंबी आयु के लिए अखण्ड सुहागन व्रत करवाचौथ रखा था।
  • लेकिन व्रत भी अखण्ड सुहाग को नही बचा पाया।
  • उसी को विदा कराने उसका पति कृष्ण ससुराल जा रहा था।
  • लेकिन खुशबू को नहीं पता था कि करवाचौथ माता उससे रुठ जाएंगी।
  • आज ही उसके पति का आखिरी दिन होगा।
  • चुपके से आने वाली मौत उसके सुहाग को उजाड़ ले जाएगी।
  • खुशियां चन्द पलों में सिमटकर मातम में बदल जायेगी।
  • ऐसा उसने कभी सपने में भी नही सोचा होगा।
  • बहरहाल, परिजनों तथा पत्नी खुशबू के करुणक्रंदन सुन लोगों की आंखे बरबस ही भर जा रही थी।
  • उपस्थित लोग बस नम आंखों से मृतक की आत्मा को शांति तथा परिवारीजन को इस दुःख की बेला में ईश्वर से सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना कर रहे थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें