राजधानी के निगोहा थाना क्षेत्र के बीरसिंह पुर गांव में पति ने पत्नी के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ कई वार मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची निगोहा पुलिस ने महिला को इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर भेजा।

  • जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
  • वहीं घटना के बाद गांव में महिला के मायके पक्ष और पड़ोसियों के बीच कहासुनी भी होने लगी।
  • मौके पर मौजूद सीओ मोहनलालगंज और इंस्पेक्टर निगोहा ने समझा बुझाकर दोनो पक्षों को शांत कराया।

यह है घटनाक्रम

  • रायबरेली जनपद बछरावां थाना क्षेत्र के दलख भन खेड़ा गांव के रहने वाले रामेश्वर ने अपनी बेटी कांती देवी (32) का विवाह करीब 8 वर्ष पूर्व निगोहा के बिरसिंहपुर गांव के रहने वाले सत्यनारायण यादव के साथ किया था।
  • सत्य नारायण अपने परिवार से अलग अपनी पत्नी के साथ रहता था। पति द्वारा शादी के कुछ साल बाद दहेज की मांग होने पर लड़की के पिता रामेश्वर ने बछरांवा थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
    कराया था। मामला न्ययालय में चल रहा था।
  • बीती 12 जुलाई 2016 को कोर्ट के आदेश पर पति-पत्नी को लेकर बीरसिंह पुर आ गया।
  • लड़की के परिवारीजनों के मुताबिक कोर्ट के लाने के बाद उसका पति सुलह का दबाव बनाते हुए आये दिन कांती को मारापीटा करता था।
  • शुक्रवार को पत्नी कांती देवी ने अपने भाई अजीत के साथ दवा लेकर वापस बीरसिंह पुर आयी।
  • भाई के वापस घर जाने के बाद शाम को ही किसी बात को लेकर पति और पत्नी में कहासुनी होने लगी। फिर किसी तरह मामला शांत हो गया।
  • शनिवार दोपहर फिर दोनों में झगड़ा होने लगा और करीब 12 बजे पति सत्य नारायन यादव ने अपनी पत्नी कांती देवी के सिर पर फावड़ा से ताबड़तोड़ कई वार किए।
  • जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश गयी। वहीं पत्नी को मरा समझकर पति मौके से भाग निकला।
  • ग्रामीणों ने हत्या किए जाने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी।
  • सूचना के बाद निगोहा पुलिस मौके पर पहुंची।
  • जहां पुलिस ने महिला की सांसे चलती देख आनन-फानन उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा।
  • जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
  • उधर घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी बिर सिंहपुर गांव पहुंचे और मौके पर पहुंची मृतक का भाई अजीत और बहन अनीता आक्रोशित होकर पड़ोसियों से झगड़ा करने लगे।
  • जहां मौके पर मौजूद सीओ नवीन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर निगोंहा ओम वीर सिंह ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
  • वहीं गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल मुस्तैद कर दिया गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें